नागपुर में सक्रिय तमिलनाडु गैंग का पर्दाफाश: मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कलमना पुलिस ने तमिलनाडु के चोर को गिरफ्तार किया, 2 लैपटॉप और 6 मोबाइल जब्त किए गए।
nagpur-65
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Crime News In Hindi:  शहर में वाहनों से मोबाइल और लैपटॉप उड़ाने वाली तमिलनाडु की गैंग के एक चोर को कलमना पुलिस ने गिरफ्तार किया. उससे 2 लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. विगत 11 मार्च को टेकनाका निवासी समीर शेख अमीन कुरैशी 24 कलमना मार्केट की सब्जी मंडी में खरीदारी करने गए थे.

गाला क्र. 3 के सामने अपना दोपहिया पार्क किया था. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने गाड़ी की डिक्की से मोबाइल फोन चोरी कर लिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. बुधवार को कलमना पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक संदेहास्पद स्थिति में विजयनगर की शराब भट्टी के पास घूम रहा है. खबर के आधार पर तत्काल पुलिस वहां पहुंची और वेल्लोर, तमिलनाडु निवासी दिलीपबाबू रंगन अयैप्पास्वामी 27 को हिरासत में लिया.

उसकी बैग की तलाशी लेने पर 2 लैपटॉप और 6 मोबाइल बरामद हुए. पूछताछ में उसने अपने साथी कोलार कर्नाटक निवासी बालाजी गोविंदअप्पा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी. एक वारदात प्रतापनगर थाना क्षेत्र में अंजाम देने की कबूली दी. पुलिस ने 2 मामलों का पता लगा लिया है, लेकिन 4 मोबाइल और 1 लैपटॉप के मालिक का सुराग नहीं मिला है.

पुलिस तकनीकी विश्लेषण करके मोबाइल मालिकों का पता लगा रही है. इंस्पेक्टर प्रवीण काले, एपीआई शशिकांत मुसले, हेड कांस्टेबल प्रमोद कंगाले, विशाल भैसारे, नितिन मिश्रा, ललित शेंडे, अविनाश ग्वालबंशी और अजय गटलेवार ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com