नागपुर में सनसनीखेज वारदात, चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी का काटा गला, खुद को भी किया जख्मी
आरोपी नीलचंद पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसके हरकतों से तंग आकर मीना ने उसका घर छोड़ दिया और 8 दिन पहले वह वाड़ी के धम्मकीर्तिनगर में रहने आ गई थी।
- Written By: किर्तेश ढोबले
बेंगलुरू में दर्दनाक वारदात...पहले पत्नी, बेटी और भांजी का काटा गला, फिर खून से सना चाकू लेकर पहुंचा थाने
नागपुर: नागपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शहर के वाड़ी इलाके के धम्मकीर्तिनगर में चरित्र पर संदेह के चलते एक व्यक्ति ने ब्लेड से अपनी पत्नी का गला चीर दिया। बाद में खुद को भी जख्मी कर लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों का उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम नीलचंद परसराम बागड़े है। वहीं घायल महिला का नाम मीना नीलचंद बागड़े बताया जा रहा है। दोनों मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के भुरसाल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 11 वर्ष पहले मीना और नीलचंद का विवाह हुआ था। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों तुमसर में रहे और बाद में काम की तलाश में नागपुर आ गए। दोनों भांडेवाड़ी परिसर में किराए के मकान में रहते थे। नीलचंद पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी पति के हरकतों से तंग आकर मीना ने उसका घर छोड़ दिया। और 8 दिन पहले वह वाड़ी के धम्मकीर्तिनगर में रहने आ गई।
यह भी पढे़ं:-नागपुर में दंपति के विवाद को छुड़ाने गए पड़ोसी की हत्या, गले पर चाकू से किया वार
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
इस दौरान नीलचंद लगातार उसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन मीना उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। वहीं सोमवार को नीलचंद ने दूसरे नंबर से मीना को कॉल किया। उसे बताया कि वह गिट्टीखदान में एक रिश्तेदार के यहां है और उससे मिलना चाहता है। मीना ने मिलने से इनकार कर दिया तो नीलचंद ने केवल एक बार मिलकर बातचीत करने का बहाना किया। मंगलवार की रात 9 बजे के दौरान वह मीना के घर पर आया। इससे पहले कि मीना कुछ समझ पाती उसने दरवाजा भीतर से बंद कर दिया। आज तुझे नहीं छोड़ूंगा कहकर ब्लेड निकाली और मीना की गर्दन पर वार कर दिया। मीना ने उसके हाथ से ब्लेड छीन ली। इसके बाद नीलचंद ने लातों-घूसों की बरसात कर दी। मीना ने मदद के लिए चीख-पुकार कि तो परिसर के नागरिक जमा हो गए लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। मीना ने अपने दांतों से नीलचंद का हाथ काटा और दरवाजा खोलकर बाहर निकली।
यह भी पढे़ं:- नागपुर में 2 बोतल शराब के लिए कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, पीटने के बाद रेलवे लाइन के पास फेंका
नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घर से बाहर भागते समय मीना ने ब्लेड दरवाजे के पास फेंक दी थी। नीलचंद ने ब्लेड उठाकर अपने ही शरीर को गोदना शुरू कर दिया। नागरिकों ने उसे पकड़कर ब्लेड छीनी। तब तक वाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मीना को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि नीलचंद का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
