नागपुर में कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट’ हुआ फ्लॉप! 84 ने भरा था फॉर्म, इंटरव्यू देने पहुंचे सिर्फ 18 ‘शूरवीर’
Nagpur Congress Talent Hunt: नागपुर में कांग्रेस का 'टैलेंट हंट' फ्लॉप! 84 आवेदकों में से पहुंचे सिर्फ 18। बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी और कार्यकर्ताओं की बेरुखी ने बढ़ाई चिंता। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस का टैलेंट हंट फ्लॉप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Congress Spokesperson Interview Nagpur: नागपुर में कांग्रेस का ‘टैलेंट हंट’ अभियान उम्मीदों के मुताबिक सफल नहीं रहा। प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट की खोज के लिए आयोजित इस साक्षात्कार सत्र में आवेदकों की कम संख्या और बड़े नेताओं की अनुपस्थिति ने पार्टी के भीतर संगठनात्मक समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांग्रेस ने प्रतिभाशाली लोगों को प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, शोध समन्वयक और प्रचार-प्रसार समन्वयक के रूप में अवसर प्रदान करने के लिए एक विशेष टैलेंट हंट अभियान शुरू किया है। 8 मार्च, संडे को सुबह देवड़िया कांग्रेस भवन में इंटरव्यू आयोजित किया गया था लेकिन साक्षात्कार देने वाले पहुंचे ही नहीं और नागपुर में तो अभियान फ्लाप रहा।
नागपुर संभाग के सभी जिलों से कुल 84 कार्यकर्ताओं ने प्रवक्ता बनने के लिए आवेदन भरा था लेकिन इंटरव्यू देने केवल 18 लोग ही पहुंचे। बताया गया था कि साक्षात्कार लेने इस अभियान के प्रभारी के वरिष्ठ नेता हरीशंकर गुप्ता आने वाले हैं लेकिन वे भी नहीं आए।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को क्यों मिला था अबू धाबी सेंटर? NTA ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
नागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
अभियान के राज्य संयोजक अतुल लोंढे और नागपुर संभाग समन्वयक विधायक अभिजीत वंजारी ने इंटरव्यू लिए। इंटरव्यू पैनल में यशोमति ठाकुर भी उपस्थित रहने वाली थीं लेकिन वे भी नहीं आईं।
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड क्लास बन रहा नागपुर रेलवे स्टेशन! 487 करोड़ के प्रोजेक्ट ने पकड़ी ‘वंदे भारत’ जैसी रफ्तार, जानें खासियत
अन्य जिलों से आए इच्छुक
जो 18 इच्छुक इंटरव्यू देने आए उनमें भंडारा, गड़चिरोली, वर्धा, चंद्रपुर व गोंदिया के कार्यकर्ता शामिल थे। जानकारी के अनुसार नागपुर से केवल एक ने ही इंटरव्यू दिया। उम्मीदवारों के विचारों, संवाद कौशल्य व राजनीतिक क्षेत्र की जानकारियों के संदर्भ में सवाल किए गए।
कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रभावी तरीके से कैसे वे लोगों के समक्ष रख सकते हैं इसकी जांच की गई। शहर कमेटी उपाध्यक्ष दिनेश बानाबाकोडे, महासचिव शिवशंकर रणदिवे, प्रवीण खोब्रागड़े ने सहयोग किया।
