Nagpur News: कांग्रेस की 'सदभावना यात्रा' 16 अप्रेल को, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला की रहेगी मौजुदगी

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राजनीतिक तौर पर सक्रिय रखा जाएगा। इस कड़ी में नागपुर में 16 अप्रैल को सदभावना यात्रा निकाली जा
कांग्रेस की 'सदभावना यात्रा' 16 अप्रेल को।
कांग्रेस की 'सदभावना यात्रा' 16 अप्रेल को। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राजनीतिक तौर पर सक्रिय रखा जाएगा। इस कड़ी में नागपुर में 16 अप्रैल को सदभावना यात्रा निकाली जाएगी। जनसंवाद किया जाएगा। यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में शहर व विदर्भ के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें विजय वडेट्टीवार, नितीन राऊत, अभिजीत वंजारी, अतुल कोटेचा, उमाकांत अग्निहोत्री, संजय महाकालकर का प्रमुखता से समावेश रहा। पदाधिकारियों ने विदर्भ में कांग्रेस की स्थिति पर सुझाव देने का प्रयास किया लेकिन उन्हें अधिवेशन मंच पर बोलने का मौका नहीं मिल पाया।

विदर्भ व महाराष्ट्र में संगठन स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा

इस बीच प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला से भेंट की। चेन्निथला ने विदर्भ व महाराष्ट्र में संगठन की स्थिति को लेकर अलग से विस्तृत चर्चा की योजना बनाई है। वे 15 अप्रैल को शहर में आएंगे। पदाधिकारियों के सहयोग से सदभावना यात्रा तय करेंगे। औरंगजेब मामले को लेकर शहर में हिंसा के बाद कांग्रेस ने सत्यशोध समिति के माध्यम से जनसंवाद का प्रयास किया था। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जनसंवाद की अनुमति

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे के नेतृत्व में समिति ने पुलिस से हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जनसंवाद की अनुमति मांगी थी। लेकिन समिति को अनुमति नहीं मिल पाई थी। ऐसे में कांग्रेस की सदभावना यात्रा संगठन मामले में काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। विधानपरिषद सदस्य अभिजीत वंजारी ने कहा है- हमारा लक्ष्य सदभाव व भाईचारा रखना है। हम सभी नागरिक समाज के सदस्यों और अपने गठबंधन के सहयोगियों से संपर्क करेंगे।

महिला सक्षमीकरण अभियान

समाज में विभाजन व नफरत को दूर करना है। अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में प्रभावती ओझा के संगठन कार्य का स्मरण किया गया। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक ने शोक प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा- प्रभावती ओझा 50 वर्ष कांग्रेस में सक्रिय रहीं। नागपुर शहर व प्रदेश स्तर पर संगठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाराष्ट्र राज्य महिला आर्थिक विकास मंडल की अध्यक्ष के अलावा अन्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने महिला समाज के सक्षमीकरण के अभियान में भी योगदान दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com