नागपुर के RTO फ्लाईओवर का काम पूरा, जाम से मिलेगी राहत, जानें कब शुरू होगा उड़ान पुल

Nagpur City News: नागपुर-अमरावती मार्ग पर फ्लाईओवर 31 अगस्त को ट्रायल के लिए तैयार है। यह पुलिस शुरू होने से नागपुरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला है।
Nagpur News
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Nagpur Flyover Inauguration: नागपुर-अमरावती महामार्ग पर आरटीओ से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय तक के फ्लाईओवर को खोलने का मुहूर्त निकल गया है। काम लगभग पूर्ण हो चुका है। सीपीडब्ल्यूडी ने 31 अगस्त का का ‘टाइम’ निश्चित किया है। ट्रायल रन के लिए यह पूरी तरह से तैयार है। सार्वजनिक बांधकाम विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) का कहना है कि फ्लाईओवर का काम पूर्ण हो चुका है लेकिन नीचे के मार्ग का काम अब भी कुछ बाकी है जिसके कारण इसे सितंबर के आखिरी तक खोला जा सकता है।

समय पर मंजूरी नहीं मिलने से पेड़ की कटाई में विलंब के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है। फ्लाईओवर खुलने से नागपुरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बोले पेट्रोल पंप से विश्वविद्यालय तक का सफर 5-7 मिनट का रह जाएगा।

राष्ट्रीय महामार्ग नागपुर के कार्यकारी अभियंता संजीव जगताप ने बताया कि बोले पेट्रोल पंप से वाड़ी तक 2 हिस्सों में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया गया है। पहला हिस्सा पहले चालू हो चुका है, अब दूसरे हिस्से को खोलने का समय आ गया है। दोनों फ्लाईओवर खुल जाने से यात्रा 45 मिनट की बजाय 15 मिनट से भी कम समय में पूरी हो सकेगी। इन दोनों पुलों और उनके नीचे की सड़क के निर्माण पर कुल 384 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

2021 में प्रस्तावित

इस परियोजना को 2 साल में पूरा करने का था जिसका काम दिसंबर 2021 में शुरू हुआ था और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 5 मार्च 2022 को इसका भूमिपूजन किया था। पहले यह काम दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसकी समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। अब 31 अगस्त की नई समय सीमा तय की गई है।

जानें फ्लाईओवर के बारे में

  • 384 करोड़ फ्लाईओवर की लागत
  • 2021 में दिया गया प्रस्ताव
  • 2022 में शुरू हुआ काम
  • बोले पेट्रोल पंप के पास एक पीपल के पेड़ को महाराजबाग क्लब के पास ‘ट्रांसप्लांट’ किया जाएगा।
  • मंदिर के पास के 2 और फ्लाईओवर के अंत में एक पेड़ को काटने की अनुमति महानगरपालिका ने नहीं दी है।
  • सर्विस रोड बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com