नागपुर-अजनी रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार कर रहे मनमानी, उद्धव गुट ने DRM ऑफिस के सामने दिया धरना

Nagpur News: नागपुर और अजनी स्टेशन पर ठेकेदारों द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) ने डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
nagpur ajni railway cleaning labour shiv sena UBT protest
डीआरएम ऑफिस के बाहर धरना देने शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Nagpur Railway Station News: मध्य रेलवे के अंतर्गत नागपुर और अजनी स्टेशन पर विविध कामों के लिए नियुक्त ठेकेदारों द्वारा सफाई कामगारों के शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना ने शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय मध्य रेलवे में हल्ला बोल आंदोलन किया। शिवसेना (यूबीटी) शहर प्रमुख नितिन तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में अतिरिक्त प्रबंधक पिंगले साहब को शिकायत दी गई।

ठेकेदारों पर लगे गंभीर आरोप

शिवसेना (यूबीटी) शहर प्रमुख नितिन तिवारी ने आरोप लगाया कि पीयूष ट्रेडर्स, हुजेस खेम लिमिटेड और जीपीएस कंपनी के ठेकेदारों द्वारा स्टेशन क्लीनिंग, कोच क्लीनिंग, प्लंबिंग और एसी अटेंडेंस का ठेका चलाया जा रहा है। यहां रेलवे द्वारा किए गए करारनामे के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है।

नितिन तिवारी ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत है। तिवारी ने कहा कि वर्षों से काम कर रहे कामगारों की वास्तविक हाजिरी छिपाकर सरकारी श्रमिक पोर्टल पर कम हाजिरी डाली जाती है जिससे कामगारों के पीएफ की राशि कम दिखाई जाती है और उन्हें कम वेतन दिया जाता है। इसके अलावा ईएसआईसी की सुविधा भी कामगारों को नहीं दी जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

तिवारी ने तत्काल प्रभाव से दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने और भ्रष्टाचार के लिए मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने लिप्त अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की भी मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

आंदोलन में कार्तिक करोसिया, प्रीतम कापसे, मुन्ना तिवारी, राम कुकड़े, अब्बास अली, आशीष हाड़गे, ललित बावनकर, गौरव मोहोड और मुकेश सूर्यवंशी सहित कई महिला और पुरुष कामगार उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com