नागपुर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु का नया विंटर शेड्यूल जारी, बदल गया उड़ानों का समय

Nagpur Winter Schedule Flights: 25 अक्टूबर से लागू नए विंटर शेड्यूल के तहत नागपुर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रा से पहले स्टेटस जांचें।
Air India Nagpur Flights Timing
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेसप्रतीकात्मक तस्वीर; सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Air India Nagpur Flights Timing: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 अक्तूबर से लागू होने वाले अपने नए शीतकालीन शेड्यूल की घोषणा की है। इस के तहत नागपुर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के रवानगी और आगमन का न्य शेड्यूल जारी किया गया है।

नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई के लिए 3 उड़ानें और दिल्ली के लिए 2 उड़ान रहेगी जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान नागपुर से बंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार नागपुर आने वाली उड़ानों के शेड्यूल में भी फेरबदल किया गया है।

नागपुर से प्रस्थान करने का समय

विंटर शेड्यूल का प्रभाव और कनेक्टिविटी

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 अक्तूबर से नए शीतकालीन शेड्यूल से नागपुर जिले के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों के लिए उड़ानों के समय में सुधार होने से कारोबारी यात्राओं को गति मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, नए स्लॉट्स मिलने से कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ने वाले यात्रियों को भी कम समय का इंतज़ार करना होगा, जिससे समय की बचत होगी।

नागपुर के लिए प्रस्थान करने का समय

Air India Nagpur Flights Timing
नागपुर स्नातक चुनाव का बिगुल बजा, पहले ही दिन 29 दावेदारों ने खरीदे 53 पर्चे, जानें पूरा शेड्यूल

एडवांस बुकिंग और एयरलाइंस की तैयारी 

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियों के मौसम को देखते हुए एयरलाइंस 25 अक्तूबर से नए शीतकालीन शेड्यूल के साथ सीटों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया है।

ट्रैवल एजेंसियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की आपाधापी और बढ़े हुए किराए से बचने के लिए समय रहते अपनी यात्रा का नियोजन करें। फ्लाइट के समय और नंबर में बदलाव होने के कारण, अपनी यात्रा से पहले एयरलाइन के आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस जांच लेना लाभदायक रहेगा।

25 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू होने जा रह लागू होने जा रहा है, इस दौरान एयरलाइंस द्वारा स्लॉट, फ्लाइट नंबर और स्वानगी के समय में आवश्यक बदलाव किए जाते हैं। यात्रियों से आग्रह है कि वे नए शेड्यूल और रवानगी के समय के अनुसार ही अपनी टिकट बुकिंग करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

गुरमीत सिंह विज, ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com