नागपुर में महिला की रहस्यमयी मौत, 3 दिन बाद खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम ने खोला राज

Nagpur News: नागपुर शहर के वाठोड़ा इलाके में एक महिला की रहस्यमयी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद असली वजह का खुलासा हुआ।
Nagpur News: नागपुर शहर के वाठोड़ा इलाके में एक महिला की रहस्यमयी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद असली वजह का खुलासा हुआ।
नागपुर न्यूज
Published on
Updated on

Nagpur Latest News: वाठोड़ा थानातंर्गत सेनापतिनगर में शुक्रवार सुबह घर में अकेली महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में लगा कि तकिये से मुंह दबाबर महिला की हत्या की गई। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि हार्ट अटैक से महिला की मौत हुई। मृतका का नाम सुनीता मधुकर भोयर (55) बताया गया।

सुनीता के पुत्र आकाश मधुकर भोयर (38) और उनकी पत्नी 7 अक्टूबर को घूमने के लिए मुंबई गये। इस बीच सुनीता घर में अकेली थीं। उनके पति महानगर पालिका में सफाई कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद बेटा आकाश भोयर को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी।

कपड़े से ढका था चेहरा

3 दिन बाद सुबह 07.25 बजे घर लौटने पर आकाश ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन सुनीता बाहर नहीं आयीं। दरवाजा भीतर से बंद होने के चलते पीछे के दरवाजे से भीतर जाने पर का प्रयास किया गया। यह दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखने पर सुनीता मृत अवस्था में दिखाई दीं। उनके मुंह पर कपड़ा था। उनके चेहरे पर खरोंच के हल्के निशान थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों को हत्या का संदेह हुआ। पुलिस को लगा कि अज्ञात आरोपी ने सुनीता की हत्या की और पीछे के दरवाजे से भाग गया लेकिन घर में चोरी या लूट का कोई निशान नहीं था। ऐसे में मामला और अधिक पेचीदा हो गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

पहले से थी बीपी, शुगर की बीमारी

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया कि सुनीता की मौत हार्ट अटैक से हुई। मुंह दबने से सांस रुकने का कोई निशान नहीं मिला। इसके बाद पुलिस के सामने आया कि उन्हें ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की बीमारी पहले से थी। इससे तय हुआ कि 9 अक्टूबर की रात सुनीता हो हार्ट अटैक आया और घर पर कोई मौजूद न होने पर उन्हें समय पर मदद और इलाज नहीं मिल सका जिससे उनकी मौत हो गई।

पीछे का दरवाजा खुला रहना एक संयोग मात्र है। इसके चलते वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी स्थल का निरीक्षण किया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होने से पुलिस ने राहत की सांस ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com