Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केवल VVIP के लिए म्यूजिकल फाउंटेन, पब्लिक पूछ रही, उनके लिए कब शुरू करेगी NIT

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 25, 2023 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना पर नागपुर के फुटाला लेक में दुनिया का सबसे बड़ा व आकर्षक म्यूजिकल फाउंटेन बनाया गया है. इस फाउंटेन को लेकर शहरवासी बेहद रोमांचित थे कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय दर्जे का पर्यटन स्थल सिटी में उपलब्ध होगा. कहा गया था कि इसे 15 अगस्त 2022 को पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा. करोड़ों की लागत से परिसर को विकसित किया गया है. फाउंटेन भी पूरी तरह बनकर तैयार है और कई बार इसका ट्रायल ही नहीं हुआ बल्कि अनेक बार वीवीआईपी लोगों के दर्शनार्थ इसे खोला भी गया. इतना ही नहीं जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित मतदान पंजीयन मुहिम के दौरान भी इसे नये मतदाता पंजीयन कराने वालों के लिए प्रदर्शित किया गया था. अब नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि यह फाउंटेन उनके लिए कब खोला जाएगा या फिर यह केवल वीवीआईपी लोगों के लिए ही है.

 फाउंटेन का आनंद लेने आते हैं लोग

अभी भी जिन्हें यह नहीं मालूम वे फाउंटेन देखने फुटाला लेक परिसर में आते हैं लेकिन जब यह पता चलता है कि यह तो पब्लिक के लिए बंद है तो वे निराश हो जाते हैं. इतना ही नहीं बाहरगांव से आने वाले गेस्ट भी अपने मेजबान से म्यूजिकल फाउंटेन दिखाने की बात करते हैं लेकिन जब उन्हें यह पता चलता है कि पब्लिक के लिए अभी शुरू नहीं किया गया है तो वे भी आश्चर्य व्यक्त करते हैं. बताते चलें कि केन्द्रीय सड़क निधि से 30 करोड़ रुपये गडकरी ने पीकेवी को दिये थे. एनआईटी, महामेट्रो के सहयोग से यह प्रोजेक्ट तैयार हुआ है लेकिन एनआईटी द्वारा इसे पब्लिक के लिए क्यों नहीं खोला जा रहा, उसे किसका इंतजार है, क्या यह जी-20 मीटिंग के दौरान खोला जाएगा आदि सवाल लोगों के दिमाग में घूम रहे हैं. 

180 मीटर का है फ्लोटिंग प्लेटफार्म

दुनिया के इस सबसे म्यूजिकल फाउंटेन का फ्लोटिंग प्लेटफार्म 180 मीटर है शो के दौरान होने वाली कमेंट्री अभिताभ बच्चन, नाना पाटेकर की आवाज में है. 400 सीटों की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा है. परिसर के सामने 1,100 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तैयार हो रही है. ट्रायल के दौरान भी यहां भारी भीड़ उमड़ी थी लेकिन उसके बाद भी कई बार वीवीआईपी लोगों के लिए इसका प्रदर्शन किया जा चुका है. नागरिकों की मांग है कि संबंधित अथॉरिटी इसे आम जनता के लिए जल्द से जल्द शुरू करे.

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा का बजट संकट में; सरकार के पास फंसे ₹450 करोड़, कैसे चलेगा विकास का चक्का?

नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप

नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: पॉश इलाके में सट्टेबाजों का किला ध्वस्त; 4 क्रिकेट बुकी गिरफ्तार

नागपुर में खुले नाले में 3 साल के मासूम की मिली लाश, भाई की खामोशी ने बढ़ाया था सस्पेंस, इलाके में पसरा मातम

Musical fountain only for vvip public is asking when will nit start for them

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

  • Futala Fountain
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.