नागपुर मनपा का कड़ा एक्शन: कमाल चौक और पारडी में भारी विरोध के बीच चला बुलडोजर
Nagpur Kamal Chowk: नागपुर के कमाल चौक और पारडी में मनपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान विरोध और हंगामे के बीच कार्रवाई जारी रही। अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, कमाल चौक, अतिक्रमण, मनपा कार्रवाई,(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Kamal Chowk Encroachment Drive: नागपुर जिले में सोमवार को दोपहर में कमाल चौक में उस समय कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता आसीनगर जोन के दस्ते के साथ कार्रवाई के लिए दल बल सहित कमाल चौक स्थित बाजार में पहुंच गया। दस्ते को देखते ही अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई।
एक ओर जहां कमाल चौक पर दस्ते का कहर टूट पड़ा, वहीं दूसरी ओर पारडी में भी गाज गिरते देख अतिक्रमणकारियों द्वारा दस्ते का कड़ा विरोध किया गया। विरोध के बावजूद दस्ते की ओर से दस्ते की कार्रवाई जारी रही।
इसके चलते कुछ देर के लिए हंगामा मचा रहा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कमाल चौक पर गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें शामिल असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण पर मनपा की ओर से बुलडोजर चलाया गया। इसके अलावा सिटी के अन्य हिस्सों में भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में टीमों ने हिस्सा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
मंचर में दूध मिलावट मामला: रमेश येवले की केंद्र तक जाने की चेतावनी; 13 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Yavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध
Yavatmal News: यवतमाल में विशेष लोक अदालत, 121 मामलों का आपसी समझौते से हुआ निपटारा
10 दुकानों पर बुलडोजर, खाली कराई मनपा जमीन
प्रवर्तन विभाग की सोमवार को सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई कमाल चौक के शनिवार बाजार परिसर में देखने को मिली। कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस और प्रशासन के सख्त रवैये के तहत मनपा ने अपनी जगह पर अवैध रूप से बनी 8-10 दुकानों को पूरी तरह तोड़ दिया। बताया जाता है कि मनपा की जमीन पर अजय खुमान चिंचखेडे (29 वर्ष, शनिचरा मार्केट, कमाल चौक), राहुल शिंदे (चंद्रकिरण नगर, हुड़केश्वर), दुर्गेश गुप्ता (म्हाडा क्वार्टर, कपिल नगर), अश्विन उर्फ अच्छी इंदुरकर (लष्करीबाग, कमाल चौक), क्रिस्ट ठाकुर (लष्करीबाग, कमाल चौक) ने अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली थीं। दस्ते ने इन दुकानों को तोड़कर मनपा की जमीन पर से कब्जा हटाया।
पारडी में भारी विरोध, ट्रक पर चढ़े हॉकर्स एक ठेला लिया उतार
प्रजापति नगर और पारडी इलाके में अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते की ओर से कार्रवाई की गई। प्रजापति नगर से भंडारा रोड, नवीन नगर पारडी होते हुए अभियान हनुमान मंदिर परिसर तक चलाया गया। इस दौरान हॉकर्स ने मनपा की टीम का कड़ा विरोध किया। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब हॉकर्स जबरन जब्ती वाले ट्रक पर चढ़ गए और उन्होंने जब्त किया गया एक ठेला जबरदस्ती नीचे उतार लिया।
इसके कारण कर्मचारियों के साथ उनकी तीखी बहस और हाथापाई हुई। इस भारी विरोध के बावजूद मनपा ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और लकड़गंज की क्वेटा कॉलोनी में भी अतिक्रमण हटाया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ से अवैध दुकानें हटाई गई तथा 9 ठेले सहित लगभग 2 ट्रक सामान जब्त किया गया।
यह भी पढ़ें:-आईसीआईसीआई गोल्ड लोन घोटाला: नागपुर में एक और ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड
सीताबर्डी और महल में दिन भर चला ‘क्लीन-अप’
सीताबर्डी मेन रोड और महल क्षेत्र में दस्तों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। मेन रोड से वैरायटी चौक तक सड़क और फुटपाथ के दोनों ओर लगे अवैध टेले और दुकानों को हटाने का काम पूरे दिन चलता रहा। इसी तरह महल चौक, बडकस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाडा और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाते हुए पूरे दिन दस्ते सक्रिय रहे।
