गुरुवार से बड़ा एक्शन: नागपुर में अनधिकृत इमारतों और फायर सेफ्टी उल्लंघन पर मनपा का कड़ा रुख

Nagpur Fire Safety Crackdown: नागपुर मनपा गुरुवार से शहर के सभी 10 जोनों में अवैध निर्माण, अनधिकृत उपयोग और अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
Nagpur Municipal Corporation takes a tough stance on unauthorized buildings and fire safety violations
अवैध निर्माणों पर गरजेगा बुलडोजर सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Nagpur Illegal Construction Fire Safety: नागपुर शहर में अनधिकृत निर्माण, इमारतों के अनधिकृत उपयोग और अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक प्रतिष्ठानों पर नकेल कसने के लिए महानगरपालिका ने एक बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

महापौर नीता ठाकरे के निर्देशों के अनुसार शहर के सभी 10 जोनों में गुरुवार से अवैध निर्माण और अग्नि सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले खतरनाक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनपा के सभी संबंधित विभागों को एकजुट होकर समन्वय के साथ और समयबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम देने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में बनी रणनीति

शहर में बिना मंजूर नक़्शे के किए गए निर्माण, इमारतों के उपयोग में अनधिकृत बदलाव, अतिक्रमण और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर प्रभावी कदम उठाने के लिए महापौर नीता ठाकरे की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सत्ता पक्ष के नेता नरेंद्र बोरकर, स्थापत्य एवं निर्माण विशेष समिति की सभापति अश्विनी जिचकार, रूपाली ठाकुर उपस्थित थीं।

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, उपायुक्त मंगेश खवले, नगर रचना विभाग के अधिकारी, संबंधित जोनों के सहायक आयुक्त, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके, विभागीय अग्निशमन अधिकारी, सभी केंद्र अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

इन प्रतिष्ठानों पर गिरेगी गाज

विशेष अभियान के तहत उन सभी व्यावसायिक और निजी इमारतों को निशाना बनाया जाएगा जो नियमों की इस

धज्जियां उड़ा रहे हैं। विशेष रूप से अवैध निर्माण करने वाले मॉल, व्यावसायिक परिसर, अस्पताल, शोरूम, गोदाम, अस्थायी शेड/पंडाल संरचनाएं, ट्यूशन क्लासेज, बार और रेस्टोरेंट इस कार्रवाई के निशाने पर होंगे।

इसके अलावा ऐसे भवन जिनका उपयोग अनधिकृत कार्यों के लिए किया जा रहा है और जो अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद खतरनाक हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अब 'संयुक्त दस्ते' के माध्यम से होगी कार्रवाई

पूर्व में अलग-अलग विभागों द्वारा की जाने वाली स्वतंत्र कार्रवाई से बचने के लिए, अब सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त दस्ते' के माध्यम से कार्रवाई करेंगे। इस साझा मुहिम में अग्निशमन विभाग, संबंधित जोन कार्यालय, प्रवर्तन विभाग, उपद्रव शोध पथक, नगर रचना विभाग और पुलिस प्रशासन एक साथ मिलकर मैदान में उत्तरेंगे, नगर रचना विभाग ने प्रत्येक जोन में स्वीकृत निर्माण अनुमतियों और उसके वास्तविक उपयोग की अपडेटेड सूची पहले ही उपलब्ध करा दी है। स्वीकृत नक्शे के विरुद्ध किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष उपयोग पाए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

Nagpur Municipal Corporation takes a tough stance on unauthorized buildings and fire safety violations
नागपुर महानगरपालिका की नई योजना, 31 जुलाई तक टैक्स भुगतान करें, पाएं 15% की राहत

नियम तोड़ने वालों के लिए संदेश

समीक्षा बैठक के दौरान महल गांधी गेट के पास की एक व्यावसायिक इमारत का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। इस इमारत में स्वीकृत उपयोग के विरुद्ध जाकर अनधिकृत कार्य होते हुए पाए गए थे जिसके बाद बिना किसी पूर्व अनुमति के किए गए इस बदलाव पर मनपा द्वारा सीधे इमारत को सील करने की कार्रवाई की गई है।

इस सख्त कदम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियम विरुद्ध उपयोग के मामले में नागपुर महानगरपालिका किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com