-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Municipal Corporation Blow Due Gst Cut Pension Affected Delay In Monthly Grant
GST कटौती से मनपा को लगेगा बड़ा झटका, पेंशन पर पड़ेगा असर, प्रति माह अनुदान में भी देरी की संभावना
- Written By: प्रिया जैस
GST cut Municipal Corporation: केंद्र सरकार ने आम आदमी के लिए जीएसटी कम किया है। यह कटौती आम आदमी के लिए खुशी की बात है लेकिन राज्य सरकार को जीएसटी से मिलने वाले राजस्व में भी कमी आने की संभावना है।

मनपा पर जीएसटी कटौती का असर (फाइल फोटो)
Nagpur News: केंद्र सरकार ने आम आदमी के लिए जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी कम कर दिया है। यह कटौती आम आदमी के लिए खुशी का विषय है लेकिन राज्य सरकार को जीएसटी से मिलने वाले राजस्व में भी कमी आएगी। एक ओर ‘लाडली बहन’ योजना का बोझ राज्य सरकार पर है तो वहीं राजस्व में भी कमी होने से राज्य की महानगर पालिकाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
सरकार हर महीने के पहले हफ्ते में मनपा को जीएसटी सब्सिडी देती है। इस जीएसटी सब्सिडी की तारीखों में देरी होने की संभावना है। सरकार ने ‘लाडली बहन’ को सब्सिडी देने के लिए अप्रैल और मई के दो महीनों का 5000 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया था। अधिकारियों ने जीएसटी में कमी के कारण इस सब्सिडी में दो से तीन महीने की देरी की संभावना जताई है।
22 सितंबर से लागू होंगे जीएसटी के बदलाव
सरकार के वित्त विभाग ने 2025-26 के बजट में 2.5 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य जीएसटी, अंतरराज्यीय जीएसटी, मूल्य वर्धित कर, व्यापार कर से निर्धारित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे। कई वस्तुओं पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। इससे केंद्र सरकार के हिस्से की तरह राज्य सरकार की जीएसटी आय भी घटेगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
खासकर दवाइयों, स्वास्थ्य बीमा, खाद्य पदार्थों पर लगने वाले टैक्स में कमी आएगी। इससे आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी लेकिन राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं पर होने वाले खर्च समेत राज्य की आय पर पड़ने वाले प्रभाव को संतुलित करने के लिए संघर्ष करना होगा और मनपा को मिलने वाले अनुदान चक्र के धीमा होने की संभावना है।
अनुदान जारी लेकिन समय को लेकर संदेह
आबकारी के बाद मनपा को एलटीबी के माध्यम से हर महीने एक निश्चित आय होती थी। जीएसटी लागू होने के बाद मनपा को हर महीने की चौथी तारीख के भीतर राज्य सरकार से जीएसटी अनुदान मिलना बंधनकारक है। इस वर्ष अप्रैल और मई के महीनों में मनपा को प्रति माह 148 करोड़ रुपये यानी 296 करोड़ रुपये की देरी हुई थी। सभी 29 महानगर पालिकाओं को लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का अनुदान रुक गया था।
यह भी पढ़ें – उद्घाटन के 20 घंटे बाद ही बंद हुआ RTO फ्लाईओवर, एक्सीडेंट के बाद अधिकारियों के फूले हाथ-पैर
मनपा को 148 करोड़ रुपये मिलना अनिवार्य है। हालांकि यह मिलेगा लेकिन विभिन्न योजनाओं पर खर्च के बोझ को देखते हुए समय को लेकर संदेह है। जीएसटी सब्सिडी मनपा के मासिक वेतन और पेंशन पर खर्च होती है। अगर जीएसटी सब्सिडी में देरी होती है तो वेतन और पेंशन को लेकर सवाल उठने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
हर वर्ष 8 प्रश प्राकृतिक वृद्धि पर प्रश्न चिह्न?
मनपा को दिए जाने वाले जीएसटी में हर वर्ष 8 प्रतिशत प्राकृतिक वृद्धि देना जरूरी है। यह वृद्धि हर वर्ष अप्रैल में की जाती है। 2024-25 में सभी मनपाओं को प्रति माह कुल 2200 करोड़ जीएसटी सब्सिडी देय थी। इस वर्ष अप्रैल में जीएसटी सब्सिडी में 8 प्रतिशत की वृद्धि के अनुसार 176 करोड़ की वृद्धि अपेक्षित है। यानी अप्रैल से सभी मनपा को 2376 करोड़ मिलने चाहिए लेकिन अप्रैल और मई दोनों महीनों के कुल 4752 करोड़ रुपये अटक गये हैं। अब राज्य के खजाने में कमी आएगी। इससे 8 प्रतिशत स्वाभाविक वृद्धि पर भी प्रश्न चिह्न लग गया है।
Municipal corporation blow due gst cut pension affected delay in monthly grant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMIndian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














