

MPSC Protest Nagpur: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में नागपुर और आसपास के एमपीएससी विद्यार्थियों ने शनिवार को तिरंगा चौक पर आंदोलन किया।
आंदोलनकारियों ने आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। औषध निरीक्षक पद की परीक्षा की प्रश्नपत्रिका लीक होने के मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने सवाल उठाए हैं।
आंदोलनकारियों ने इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि केवल सचिव को पद से हटाने से काम नहीं चलेगा।
MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवारअध्यक्ष समेत आयोग की पूरी कार्यकारिणी को हटाकर जांच की जानी चाहिए, ऐसी मांग भी विद्यार्थियों ने रखी। हालांकि एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने सितंबर में स्पष्ट किया था कि औषध निरीक्षक परीक्षा की प्रश्नपत्रिका लीक होने की घटना जनवरी की है, जबकि उन्होंने 18 फरवरी को अध्यक्ष पद की शपथ ली और 3 मार्च को कार्यभार संभाला।
आयोग ने मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है। विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2027 से वस्तुनिष्ठ पद्धति से कराने तथा आगामी परीक्षाओं का स्पष्ट समय सारिणी जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
MPSC की परीक्षा प्रक्रिया में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने एमपीएससी ग्रुप 'क' 2026 की भर्ती के लिए 20 हजार पदों की विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। साथ ही 3 जनवरी 2027 को प्रस्तावित ग्रुप 'क' परीक्षा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही आयोजित करने तथा ग्रुप 'अ', 'ब' और 'क' मुख्य परीक्षा 2026 की तिथियों तत्काल घोषित करने की मांग की।