नागपुर: मिडिल ईस्ट तनाव का असर बरकरार, तेल कीमतों में मामूली राहत; शादी सीजन में महंगाई से रसोई पर दबाव
Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव थमने से खाद्य तेल कीमतों में हल्की नरमी आई, लेकिन सोयाबीन तेल अब भी महंगा। शादी सीजन में बढ़ी मांग से उपभोक्ताओं की चिंता बरकरार।
- Written By: अंकिता पटेल
तेल महंगाई, मिडिल ईस्ट तनाव,(प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Cooking Oil Rates: नागपुर मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से जहां 1 माह में तेल की कीमतें 400 रुपये प्रति टिन तक बढ़ गई थीं उसमें अभी युद्ध के रुकने से हल्की गिरावट आई है। इसके चलते तेल की कीमतों से लोगों को अभी भी बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली है। शादियों का सीजन चलने के कारण सबसे अधिक खपत वाले सोयाबीन तेल की कीमतें अभी भी लोगों का टेंशन बढ़ा रही है।
युद्ध से पहले तक जो सोयाबीन तेल लोगों को 130 से 135 रुपये प्रति किलो में मिल जाता था वह युद्ध के दौरान सीधे 176 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था लेकिन अभी युद्ध के रुकने से इसमें मात्र 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है जिससे अभी यह मार्केट में 165 रुपये प्रति किलो पर टिका हुआ है। लोग अभी भी इसके भाव नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं।
बिगड़ रहा शादियों का बजट
शादियों का बजट तो पहले ही महंगे सोने-चांदी और सिलेंडर ने बिगाड़ रखा है और अभी रही-सही कसर तेल निकाल रहा है। शादियों में सबसे अधिक इन्हीं चीजों का उपयोग होता है। सोयाबीन तेल का 15 किलो वाला टिन मूंगफली तेल की रेंज में यानी 2,700 रुपये पर पहुंच गया था जो कि अभी 150 रुपये घटकर 2,500 से 2,570 रुपये प्रति टिन पर आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Employee Strike: पेंशन योजना पर सहमति, 27 अप्रैल से सरकारी दफ्तरों में लौटेगी सामान्य व्यवस्था
मराठी सिखाएंगे, जबरदस्ती नहीं करेंगे, ऑटो-टॅक्सी चालकों के लिए भाषा नियम पर CM Devendra Fadnavis का सॉफ्ट रुख
Nagpur: बेसा रोड बना जाम का जाल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई; अव्यवस्था पर उठे सवाल लोग परेशान
नागपुर बोर्ड की कार्यप्रणाली कटघरे में, RTI पर विवाद; पेपर लीक के बाद पारदर्शिता पर सवाल
पर यह अभी भी बहुत ज्यादा महंगा है। सोयाबीन की तरह ही राइस तेल भी झटका देने पर तुला हुआ है। राइस तेल किलो में 175 रुपये पर पहुंच गया था जो कि अभी 165 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। वहीं मूंगफली तेल 210 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा था जो कि मात्र 5 रुपये घटकर 205 रुपये प्रति किलो पर आया है। इसी तरह होटलों में सबसे अधिक उपयोग होने वाला पामोलिन तेल 170 रुपये प्रति किलो से 162 रुपये प्रति किलो आ गया है।
स्थिति सामान्य होने का इंतजार
तेल व्यापारी अनिल आवाल बलाते हैं जब तक आपूर्ति स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक तेल के भाव में गिरावट मुश्किल लग रही है। इस बार शादियों के सीजन के दक्त ही तेल के भाव लोगी को परेशान कर रहे हैं। तनाव आगे नहीं बढ़ेगा ती तेल के भाव में गिरावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें:-Nagpur: बेसा रोड बना जाम का जाल, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई; अव्यवस्था पर उठे सवाल लोग परेशान
अभी मात्र टिन में 100 से 150 रुपये की गिरावट आई है। मूंगफली तेल की तरह ही सनफ्लावर 200 रुपये प्रति किली पर चल गया था जो कि अभी 190 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। 180 रुपये प्रति किलो चल रहा सरसों 10 रुपये की गिरावट के साथ 170 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
