नागपुर मारबत महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क, 500 और 750 के टिकट को लेकर मनपा ने स्पष्ट की स्थिति

Nagpur Marbat Utsav Free Entry: नागपुर मारबत महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क; मनपा स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी ने 500-750 रुपये के टिकट की अफवाहों को खारिज किया।
Marbat Festival and Shivani Dani
शिवानी दानी और मारबत यात्रा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NMC Shivani Dani Marbat Festival Ticket Rumour: नागपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले प्रसिद्ध 'मारबत महोत्सव' को लेकर नागरिकों के बीच फैली टिकट की अफवाहों पर नागपुर महानगरपालिका (NMC) ने पूरी तरह विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया पर ₹500 और ₹750 के प्रवेश टिकट बेचे जाने से जुड़ी भ्रामक जानकारी प्रसारित होने के बाद नागरिकों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि क्या इस पारंपरिक जुलूस को देखने के लिए शुल्क देना होगा। इस पर मनपा की स्थायी समिति की सभापति शिवानी दानी ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है।

नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह मुफ्त: शिवानी दानी

स्थायी समिति सभापति शिवानी दानी ने स्पष्ट किया कि मारबत महोत्सव और ऐतिहासिक जुलूस देखने के लिए आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का टिकट खरीदने या शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। नागपुर महानगरपालिका की ओर से इस पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए कोई एंट्री फीस लागू नहीं की गई है। नागरिक इस 145 साल पुरानी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का आनंद पूरी तरह नि:शुल्क उठा सकते हैं।

केवल फेस्टिवल टी-शर्ट के लिए है मूल्य, खरीदना अनिवार्य नहीं

शिवानी दानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर जिन ₹500 और ₹750 की राशियों का जिक्र किया जा रहा है, उनका संबंध मारबत महोत्सव के विशेष अवसरों के लिए तैयार की गई 'फेस्टिवल टी-शर्ट' से है। इन टी-शर्ट्स की बिक्री पूरी तरह से वैकल्पिक (Optional) है। टी-शर्ट खरीदने या न खरीदने का मारबत जुलूस में प्रवेश करने से कोई संबंध नहीं है।

Marbat Festival and Shivani Dani
नागपुर में 11 साल के क्रिकेट खिलाड़ी के अपहरण की कोशिश, चाकू दिखाकर धमकाया, बच्चे ने काटकर बचाई जान

नागपुर की अनूठी धरोहर है काली और पीली मारबत

हर साल इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर भर से हजारों नागरिक और श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। 'काली मारबत' और 'पीली मारबत' की भव्य शोभायात्रा, विभिन्न समसामयिक, सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर संदेश देने वाले पुतले और झांकियां नागपुर की सांस्कृतिक विशिष्टता को दर्शाती हैं। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से भ्रमित न हों और बिना किसी हिचकिचाहट के उत्सव का आनंद लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com