16 वरिष्ठ IPS-RPS अधिकारियों के तबादले, नागपुर और भंडारा के पुलिस अधिकारियों को नई पोस्टिंग

Maharashtra Police Transfer: महाराष्ट्र गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए। नागपुर और भंडारा के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां।
New responsibilities for officials in Nagpur and Bhandara; 16 transfers
महाराष्ट्र पुलिस ट्रांसफरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र पुलिस में 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले।

  • चेतना तिड़के को नागपुर में एसपी (अभियान) और एएनसी की जिम्मेदारी।

  • विकास नाईक का मुंबई और सुधीर नांदणवार का भंडारा तबादला।

Maharashtra Police Reshuffle: महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (RPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

गृह विभाग ने 2 नवंबर को पुलिस स्थापना मंडल क्रमांक-1 की सिफारिशों के आधार पर तबादलों के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में नागपुर और भंडारा से जुड़े अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

चेतना तिड़के को नागपुर में मिली अहम जिम्मेदारी

बीड जिले के अंबाजोगाई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत चेतना तिड़के का तबादला नागपुर किया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक (अभियान) के साथ अमली पदार्थ विरोधी पथक (ANC) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नई नियुक्ति को नागपुर में पुलिस प्रशासन के महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

New responsibilities for officials in Nagpur and Bhandara; 16 transfers
दिल्ली-पुणे इंडिगो उड़ान में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश: हवा में मच गया हड़कंप, 33 वर्षीय यात्री पर केस दर्ज

विकास नाईक का मुंबई तबादला

नागपुर के नागरिक अधिकार संरक्षण विभाग में पुलिस उपअधीक्षक के पद पर कार्यरत विकास संपत नाईक को मुंबई शहर भेजा गया है। उन्हें राज्य खुफिया विभाग में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें राज्य की राजधानी में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलेगी।

सुधीर नांदणवार को भंडारा में नई पोस्टिंग

प्रतीक्षारत अधिकारी सुधीर पुंडलिक नांदणवार को भंडारा जिले के तुमसर उपविभाग का उपविभागीय पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद तुमसर उपविभाग में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

New responsibilities for officials in Nagpur and Bhandara; 16 transfers
किसानों को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, फसल नुकसान पर अब मिलेंगे 11 से 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर

ठाणे के तीन अधिकारियों को कार्यकाल विस्तार

पुलिस विभाग में तबादलों के साथ ठाणे शहर के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भी राहत दी गई है। उन्हें उनके मौजूदा पदों पर एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है। गृह विभाग के इस आदेश के बाद राज्य के विभिन्न पुलिस कार्यालयों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।