129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग
BJP No.1 Maharashtra: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP नंबर 1, फडणवीस बोले जनता ने महायुति पर भरोसा जताया। राज्यभर में भारी जीत, आंकड़े और राजनीतिक विश्लेषण पढ़ें।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम फडणवीस (सौजन्य-IANS)
Devendra Fadnavis Reaction: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवीस ने नतीजे आने पर कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर महायुति पर विश्वास जताया है। यह विकास कार्यों की विजय है। जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उत्तरेंगे। बीजेपी राज्य में नंबर वन पार्टी है। यह एक बार फिर साबित हो गया है। विकास कार्यों की गति और तेज करते हुए शहरों का चेहरा-मोहरा बदलेंगे। वे नागपुर में प्रेस परिषद में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमने प्रचार के दौरान केवल अपने कार्यों व विकास की ही बात की। किसी पर टीका-टिप्पणी नहीं की। उन्होंने डीसीएम एकनाथ शिंदे, अजित पवार का भी अभिनंदन किया। जीत का श्रेय जनता के साथ ही उन्होंने टीम भाजपा को दिया। उन्होंने कहा कि जो अनुमान लगाया था वह सही हुआ। महायुति के कुल 75 फीसदी नगराध्यक्ष विजयी हुए हैं।
महायुति को भरपूर समर्थन
सीएम ने कहा कि जनता ने महायुति को भरपूर समर्थन दिया। राज्य में बीजेपी के 129 नगराध्यक्ष और लगभग 3300 नगरसेवक चुनकर आए हैं। सहयोगी पार्टियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव जैसी विजय मिली है। प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण की अध्यक्षता में मिली जीत के लिए उनका अभिनंदन करता हूं।
सम्बंधित ख़बरें
ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
Vasai Virar Flood Solution: वसई-विरार में बाढ़ से राहत की उम्मीद, खाड़ी चौड़ीकरण पर प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
Andheri Public Ground Misuse: सार्वजनिक मैदान पर अवैध कार्यक्रम, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले व मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने समन्वय रखते हुए परिश्रम किया। राज्य के 30-35 वर्षों के इतिहास में ऐसी जीत नहीं मिली थी जो आज महायुति को मिली है। हमने चुनाव में पूर्ण सकारात्मक प्रचार किया और किसी भी सभा में किसी व्यक्ति, पार्टी या नेता के खिलाफ नहीं बोला, केवल विकास पर वोट मांगे, आगे क्या करेंगे, इसका ब्लू प्रिंट जनता के सामने रखा।
गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितीन नबीन व केंद्रीय नेतृत्व ने हम पर जिम्मेदारी दी और उसे निभाने का प्रयास किया। कामठी में 35 वर्षों के बाद पहली बार भाजपा का नगराध्यक्ष चुनकर आया।
सीएम के जिले में कांग्रेस हुई गायब
27 नप-नपं में से 22 पर बीजेपी, 2 पर शिंदे शिवसेना ने अपना परचम लहराकर आगामी जिला परिषद व मनपा चुनावों के लिए रेड कारपेट बिछा दिया है। 24 नगर पालिका में भाजपा शिंदे सेना के नगराध्यक्ष होंगे, कांग्रेस को केवल सावनेर की मोहपा नगर परिषद में जीत हासिल हुई।
यह भी पढ़ें – Election Results: कहीं खुशी कहीं गम, CM के जिलों में विपक्ष का कटा पत्ता, कांग्रेस को मिला जीवनदान
वहीं काटोल विधानसभा क्षेत्र में 4 में से केवल काटोल नगर परिषद में राका एसपी ने शेकाप के साथ गठबंधन कर सफलता पायी, हिंगना विस क्षेत्र में बूटीबोरी में गोगपा का नगराध्यक्ष चुना गया।
शिंदे से गठबंधन की चर्चा
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई मनपा व अन्य जगहों के लिए शिंदे से युति के संदर्भ में 1-2 दिनों में अंतिम चर्चा होगी। अगर किसी जगह पर अड़चन आई तो उनसे चर्चा कर रास्ता निकालेंगे। उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे को सिरे से नकार दिया।
