Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में टीओडी योजना से 70 लाख उपभोक्ताओं को फायदा: महावितरण ने बांटी ₹2,235 करोड़ की बिजली छूट

Mahavitaran TOD Discount: महाराष्ट्र में टीओडी छूट योजना से अब तक 70 लाख बिजली ग्राहकों को 2,235 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। सबसे अधिक फायदा औद्योगिक उपभोक्ताओं को हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 08, 2026 | 12:34 PM

महावितरण टीओडी छूट,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Mahavitaran Electricity Scheme: नागपुर राज्य में बिजली के सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच उपयोग पर दी जाने वाली टीओडी (टाइम ऑफ डे) छूट जुलाई 2025 से लागू होने के बाद से अब तक 70 लाख ग्राहकों को कुल 2,235 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। इसमें 15,907 औद्योगिक ग्राहक 1,534 करोड़ रुपये के लाभ के साथ पहले स्थान पर हैं, यह जानकारी महावितरण ने दी।

राज्य में जुलाई 2025 से 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बिजली उपयोग पर छूट दी जा रही है। इन ग्राहकों को अप्रैल से सितंबर के लिए 15 प्रतिशत तथा अक्टूबर से मार्च के लिए 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। महावितरण के अनुसार, टीओडी मीटर का उपयोग करने वाले सभी वर्ग के ग्राहकों के हर महीने पैसों की बचत हो रही है।

85 पैसे प्रति यूनिट की छूट

सभी घरेलू ग्राहकों को भी पहली बार टीओडी छूट का लाभ मिलना शुरू हुआ है, चालू वितीय वर्ष में प्रति युनिट 85 पैसे की छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से किस समय कितनी चिजली उपयोग हुई यह माया जा सकता है। इसलिए स्मार्ट मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना को नुकसान, असामाजिक तत्वों ने ट्रैफिक बूथ बनाए निशाना; कार्रवाई न होने से बढ़

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; कोंकण डिवीजन टॉप पर

नागपुर में वाट्सएप कॉल से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापे में बड़ा खुलासा; होटल से युवतियां बरामद

नीलेश लंके की और बिगड़ी तबियत, अहिल्यानगर में इलाज के बाद अब पुणे में भर्ती; समर्थकों में चिंता

औद्योगिक ग्राहकों में उच्चदाब, लघुदाब और पावरलूम श्रेणी को मिलाकर 43,911 ग्राहकों को कुल 1,774 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वहीं राज्य के 11,017 उच्चदाब और लघुदाब वाणिज्यिक ग्राहकों की 239 करोड़ रुपये का लाभ मिला है।

69.35 लाख घरेलू ग्राहक

घरेलू ग्राहकों को टीओडी लाभ शुरू होने के बाद 1,096 मिलियन यूनिट बिजली उपयोग पर 89 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। इस अवधि में लाभलेने वाले घरेलू ग्राहकों की संख्या 69,35,388 रही।

राज्य में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है जिससे टीओडी लाभ पाने बाले घरेलू ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है। सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच बिजली दर में छूट का लाभ सार्वजनिक जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को भी मिला है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना को नुकसान, असामाजिक तत्वों ने ट्रैफिक बूथ बनाए निशाना; कार्रवाई न होने से बढ़

इस श्रेणी के 12,989 उपभोक्ताओं को 202 करोड़ रुपये का टीओडी लाभ प्राप्त हुआ है। राज्य में सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ी है जो सस्ती पड़ती है। इसी कारण महावितरण ने महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार दिन के समय बिजली उपयोग पर यह छूट लागू की है।

महावितरण ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का उपयोग सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच करें, ताकि टीओडी छूट का अधिकतम लाभ लिया जा सके।

Maharashtra mahavitaran tod discount electricity consumers benefit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 12:34 PM

Topics:  

  • Electricity Meters
  • Maharashtra News
  • Mahavitaran
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.