महाराष्ट्र में ऑनलाइन बिजनेस की धूम, तेजी से बढ़ रहे हैं सैलर्स, फीस घटने से व्यापारियों की हुई चांदी

Maharashtra Online Business Growth: महाराष्ट्र में ई-कॉमर्स क्रांति! अमेजन पर सेलर्स की संख्या 2 लाख पार, रेफरल और शिपिंग फीस में भारी कटौती से छोटे व्यापारियों का मुनाफा 70% तक बढ़ा।
Online Business Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra E-Commerce News: महाराष्ट्र में छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए ऑनलाइन कारोबार करना अब पहले से काफी आसान और सस्ता हो गया है। यही वजह है कि राज्य में एमेज़ॉन.इन जैसे प्लेटफॉर्म पर 2 लाख से ज्यादा सैलर्स जुड़ चुके हैं। हर साल नए सैलर्स की संख्या में करीब 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। इसका मतलब है कि अब छोटे शहरों और कस्बों के लोग भी ऑनलाइन आकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं।

कम खर्च में ज्यादा कमाई का मौका

हाल में हुए बदलावों से सैलर्स की लागत पर बड़ा असर पड़ा है। रुपये 1000 से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर रेफरल फीस हट गई है और रुपये 300 से कम कीमत वाले सामान की शिपिंग फीस भी कम हो गई है। पहले जो पैसा फीस में चला जाता था, अब वही पैसा सैलर्स अपने बिजनेस में लगा रहे हैं। कुल मिलाकर 60 से 70 प्रतिशत तक की बचत हो रही है, जिससे वे अपने प्रोडक्ट सस्ते रखकर ज्यादा ग्राहकों को जोड़ पा रहे हैं।

इन प्रोडक्ट्स की सबसे ज्यादा डिमांड

महाराष्ट्र में होम डेकोर, किचन का सामान और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। यही वजह है कि नए सैलर्स भी इन्हीं कैटेगरी में अपना काम शुरू कर रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स की लगातार मांग रहने से बिजनेस जल्दी बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। अब सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि पुणे, नागपुर, नासिक और मुंबई के साथ-साथ छोटे शहरों के सैलर्स भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कम लागत और आसान प्रोसेस की वजह से वे ज्यादा प्रोडक्ट्स लिस्ट कर पा रहे हैं और धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बड़ा बना रहे हैं।

टेक्नोलॉजी ने किया काम आसान

अब सैलर्स को हर चीज खुद समझने की जरूरत नहीं होती। कई डिजिटल टूल्स उनकी मदद करते हैं- जैसे प्राइस तय करना, प्रोडक्ट लिस्टिंग बनाना, ग्राहकों की पसंद समझना और ऑफर्स चलाना। इससे नए लोग भी बिना ज्यादा अनुभव के आसानी से ऑनलाइन बिजनेस चला पा रहे हैं। नए और पुराने सैलर्स के लिए ट्रेनिंग और गाइडेंस भी दी जा रही है। इससे वे सीख पाते हैं कि प्रोडक्ट कैसे बेचें, ऑर्डर कैसे संभालें और बिजनेस को कैसे बढ़ाएं। खासकर जो लोग पहली बार ऑनलाइन आ रहे हैं, उनके लिए यह काफी मददगार साबित हो रहा है।

डिलीवरी सिस्टम हुआ मजबूत

महाराष्ट्र में डिलीवरी नेटवर्क भी पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन सेंटर और बड़ी संख्या में डिलीवरी पॉइंट्स होने से अब सामान जल्दी और सुरक्षित तरीके से ग्राहकों तक पहुंच रहा है। इससे छोटे शहरों के सैलर्स भी पूरे देश में अपना सामान बेच पा रहे हैं।

कुल मिलाकर, कम खर्च, आसान टेक्नोलॉजी, बेहतर डिलीवरी और सही गाइडेंस ने ऑनलाइन बिजनेस को आम लोगों के लिए आसान बना दिया है। अब कोई भी कम निवेश में अपना काम शुरू कर सकता है और धीरे-धीरे उसे बड़ा बना सकता है। यही कारण है कि एमेज़ॉन जैसे प्लेटफॉर्म पर सैलर्स के लिए आगे बढ़ने के मौके लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com