नागपुर की 162 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर होगा लाइट एंड साउंड शो, 6.15 करोड़ की परियोजना शुरू

Nagpur Koradi Mahalakshmi Jagdamba Temple: एनएमआरडीए ने कोराडी के श्री महालक्ष्मी जगदंबा मंदिर में 162 फीट ऊंची हनुमान मूर्ति पर 6.15 करोड़ से लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की निविदा जारी की।
NMRDA floats ₹6.15 crore tender for projection mapping light and sound show on the 162-ft Hanuman statue at Koradi temple in Nagpur.
नागपुर हनुमान प्रतिमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Hanuman Statue Projection Mapping Show: महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) ने कोराडी स्थित श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। मंदिर परिसर में स्थापित 162 फीट ऊंची हनुमान की भव्य मूर्ति पर 'लाइट एंड साउंड के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग शो' के विकास और स्थापना का काम शुरू कर दिया गया है।

प्राधिकरण ने महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 6 करोड़ 15 लाख से अधिक की लागत से काम की निविदा जारी कर दी है। खास बात यह कि इस प्रोजेक्ट को अत्याधुनिक स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑडियो-विजुअल (एवी) तकनीक से लैस किया जाएगा।

लेजर प्रोजेक्टर्स का होगा उपयोग

हनुमान की 162 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा के आकार और सतह को ध्यान में रखते हुए उच्च-क्षमता वाले लेजर प्रोजेक्टर्स का उपयोग किया जाएगा जिससे प्रतिमा पर जीवंत दृश्य और उडी प्रभाव दिखाई देंगे।

शो के दौरान दृश्यों के साथ तालमेल बैठाने के लिए आधुनिक इंटेलिजेंट लाइटिंग और हाई-फिडेलिटी साउंड तकनीक स्थापित की जाएगी। इसके अलावा पूरे शो के संचालन, टाइमिंग और ऑडियो-वीडियो सिंक को एक सेंट्रलाइज्ड ऑटोमेटेड कंट्रोल रूम से संचालित किया जाएगा।

एनएमआरडीए ने इसके मजबूत मेंटेनेंस पर भी जोर दिया है। एनएमआरडीए ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 3 महीने की डेडलाइन तय की है। इसी महीने काम गति पकड़ लेगा।

एनएमआरडीए के आयुक्त संजय मीणा के मार्गदर्शन में इस परियोजना के प्रति दिख रही सक्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नागपुर शहर और आसपास के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को कोरडी में एक विश्वस्तरीय धार्मिक-सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा।

सबसे बड़ी बात यह कि 162 फुट ऊंची हनुमान मूर्ति काफी पहले से तैयार है। जनता इसे नजदीक से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब मूर्ति पूरी तरह से तैयार हो चुकी है तो खोलने के लिए आखिर किसका इंतजार किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com