Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलमना मंडी में ‘महा-संग्राम’: व्यापारियों के दो गुटों में टकराव, APMC गेट पर लगी सब्जी लदे वाहनों की कतार!

Kalamna APMC Nagpur: नागपुर की कलमना मंडी में व्यापारियों के दो गुट भिड़े। गेट पर लगी सब्जी लदे वाहनों की कतार। हड़ताल के कारण महात्मा फुले मार्केट में बढ़ीं कीमतें।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 08, 2026 | 12:05 PM

कलमना मंडी बंद (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vegetable Market Strike: कृषि उपज बाजार समिति नागपुर में प्रशासनिक मनमानी का आरोप लगाते हुए जय किसान व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ने कलमना सब्जी बाजार को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार के लिए आढ़तियों ने सब्जियों की गाड़ियां बुला ली थीं।

सब्जी से लदीं गाड़ियों के रात में आना शुरू होने के बाद आंदोलनकारी आढ़तियों ने उन्हें एपीएमसी के गेट के बाहर ही रोक दिया। अंदर नहीं आने देने की वजह से मार्केट के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुरानी दुकानों में सब्जी की गाड़ियां ले जाने को लेकर युवा आढ़तिया सब्जी एसोसिएशन और जय किसान व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के लोग आमने-सामने आ गए।

दोनों संगठनों के बीच विवाद हुआ। एक संगठन दुकान लगाने और एक बंद रखने पर अड़ा रहा। विवाद बढ़ता देख कलमना पुलिस ने मध्यस्थता करते हुए सब्जी की गाड़ियां नए मार्केट में ले जाने के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बढ़ते हादसे, 5 बार नियम तोड़े तो लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन रद्द! सरकार का सख्त प्लान

Supreme Court में नितेश राणे के खिलाफ हेट स्पीच याचिका, सख्त दिशा-निर्देश की मांग

पुराना भंडारा रोड: 11 फरवरी से चलेगा बुलडोजर, मेयो अस्पताल से सुनील होटल तक होगी तोड़ू कार्रवाई

मुंबई में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, बुजुर्ग कारोबारी से 2.40 करोड़ की उगाही

नए मार्केट की दुकानों में उतरा माल

जानकारी के अनुसार पुलिस के निर्देश के बाद गाड़ियां नये मार्केट की दुकानों की ओर ले जाई गईं, जहां पर उन्हें अनलोड किया गया। इस दौरान करीब 60 से ऊपर गाड़ियां आईं। पुराना मार्केट बंद देख ग्राहकों ने नये मार्केट की दुकानों की ओर रुख किया। हड़ताल के बीच शनिवार को जय किसान वेलफेयर और बाजार समिति के उपसभापति प्रकाश नागपुरे के बीच वार्ता हुई।

इसमें 4 एकड़ में ओपन मार्केट बनाने का आश्वासन दिया गया, जिसके लिए किसी भी तरह का किराया नहीं लिया जाएगा। जय किसान वेलफेयर एसोसिएशन के विनोद लोखंडे ने बताया कि उपसभापति ने लिखित में किसी भी तरह का आश्वासन नहीं दिया है। सोमवार को उनके साथ फिर बातचीत होगी।

यह भी पढ़ें – नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को CM फडणवीस का सलाम, परिवार के लिए नौकरी और 2.25 करोड़ की मदद का किया ऐलान

लोखंडे ने बताया कि हड़ताल के कारण किसान भाइयों के साथ ही मंडी में काम करने वाले मजदूर वर्ग का भी काफी नुकसान हो रहा है। नए मार्केट में दुकानें खरीदने वाले बहुत से आढ़तियों ने अपनी दुकानें बाजार समिति को वापस लौटा दी हैं। जिन आढ़तियों ने दुकानें नहीं लौटाई हैं, उन्हें पुराने मार्केट में व्यापार नहीं करने दिया जाएगा।

कई पहुंचे महात्मा फुले मार्केट

कलमना सब्जी बाजार बंद होने के कारण कई किसान अपने माल के साथ महात्मा फुले मार्केट पहुंचे। मार्केट में शनिवार को भी सब्जियों के भाव ऊंचे बोले गये। व्यापारियों ने कलमना मार्केट बंद होने का फायदा जमकर उठाया। इस चक्कर में लोगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ीं।

Kalamna apmc nagpur vegetable market strike dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 12:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.