Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेत घाट नीलामी में अनियमितता की होगी जांच, NGT ने गठित की 3 सदस्यीय समिति

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 25, 2022 | 01:32 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 4 फरवरी को 10 रेत घाटों की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित की गई थी. इन 10 घाटों में से 7 का वैज्ञानिक अध्ययन नहीं कराया गया. नियम और कानून के अनुसार वैज्ञानिक अध्ययन के बिना रेत घाटों की नीलामी अपराध की तरह है. अत: इसके खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की पुणे बेंच में याचिका दायर की गई. याचिका पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने नागपुर जिले के सभी रेत घाटों की जांच एवं पर्यावरणीय वैधानिक पूर्तियों के लिए जरूरी जिला सर्वे रिपोर्ट की जांच हेतु 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया. एनजीटी द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार अब रेत घाटों की नीलामी में हुई अनियमतता की जांच होगी.

आदेशों का हो रहा उल्लंघन

एनजीटी द्वारा गठित कमेटी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 1-1 सदस्य तथा अन्य विभाग का एक सदस्य होगा. कमेटी रेत घाटों का वास्तविक निरीक्षण करेगी. साथ ही पर्यावरणीय वैधानिक अनुमतियों हेतु आवश्यक दस्तावेज में अनियमितताओं की जांच करेगी. जांच के बाद कमेटी एनजीटी को रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद अगले आदेश जारी किए जाएंगे. याचिकाकर्ता की ओर से एनजीटी को बताया गया कि वर्ष 2020-21 में 22 रेत घाटों की नीलामी हुई थी. इसमें भी भारी पर्यावरणीय विसंगतियां थीं. 13 रेत घाटों की नीलामी करने से पूर्व तैयार होने वाले डीएसआर से पहले आवश्यक साइंटिफिक रिप्लेसमेंट स्टडी नहीं की गई, जबकि इस संदर्भ में न केवल एनजीटी ने बल्कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी कई बार आदेश जारी किए हैं.

अधिकारी और रेत ठेकेदारों पर लटकी तलवार

रेत घाट की नीलामी का मसला हमेशा ही विवादों में रहा है. यहां तक कि हाई कोर्ट में भी इस संदर्भ में कई याचिकाएं दायर हुईं. अब पुन: जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आमंत्रित निविदाओं को लेकर एनजीटी द्वारा संज्ञान लिए जाने से अधिकारी और रेत ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक गई है. सूत्रों के अनुसार रेत घाट नीलामी की जिम्मेदारी संभालने वाले जिलाधिकारी कार्यालय के खनिज विभाग द्वारा लापरवाही से डीएसआर बनाया गया. इसी आधार पर गत वर्ष नीलामी की गई. साथ ही इस वर्ष 10 घाटों की नीलामी का निर्णय लिया गया. एनजीटी ने जिलाधिकारी, जिला खनिज अधिकारी और खनिज विभाग के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है. 

सम्बंधित ख़बरें

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Irregularities in sand ghat auction will be investigated ngt constitutes 3 member committee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2022 | 01:32 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.