-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Irregularities In Cleanliness Ranking Nagpur Municipal Corporation Objection Survey
Nagpur: स्वच्छता रैंकिंग में गड़बड़ी? नागपुर मनपा ने सर्वेक्षण पर जताई आपत्ति
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: देशभर में स्वच्छता के लिए सिटी की रैंकिंग घोषित की गई जिसमें मनपा को रैंकिंग सुधारने में भले ही सफलता न मिली हो लेकिन अब रैंकिंग के लिए ही किए गए सर्वेक्षण को लेकर मनपा नाराजगी जताई है।

नागपुर में कचरा संकलन (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा हाल ही में देशभर में स्वच्छता के लिए सिटी की रैंकिंग घोषित की गई जिसमें मनपा को रैंकिंग सुधारने में भले ही सफलता न मिली हो लेकिन अब रैंकिंग के लिए ही किए गए सर्वेक्षण को लेकर मनपा नाराजगी जता रही है। यहां तक कि इस संदर्भ में आपत्ति जताए जाने की जानकारी उजागर हो रही है।
सूत्रों के अनुसार मनपा को घर-घर से कचरा संकलन के लिए केवल 30 अंक हासिल हुए थे, जबकि उसका दावा है कि वर्तमान में इससे अधिक घरों से कचरा संकलन किया जा रहा है। यहां तक दलील दी जा रही है कि यदि घरों से कचरा संकलन नहीं हो रहा है तो कचरा कहां से निकलकर आ रहा है। इसके लिए मनपा द्वारा भुगतान भी किया जा रहा है। ऐसे में रैंकिंग प्रणाली पर असफलता का ठीकरा फोड़ा जा रहा है।
संदेह के घेरे में कंपनियों का कचरा वर्गीकरण
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कचरा संकलन को लेकर मनपा की ओर से बीवीजी और एजी एन्वायरो नामक कंपनियों की नियुक्ति की गई है। इन कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार संगठनों और राजनीतिक दलों ने आपत्ति दर्ज कराई है। यहां तक कि मनपा मुख्यालय पर मोर्चे तक निकाले गए। हाल ही में केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय द्वारा घोषित रैंकिंग में मनपा को कचरा वर्गीकरण के लिए केवल 1 प्रतिशत अंक दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
एक ओर जहां राजनीतिक दलों द्वारा कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाया जा रहा है वहीं केंद्र सरकार के मंत्रालय की ओर से भी कम अंक दिए गए जिससे कचरा संकलन करने के लिए नियुक्त कंपनियों की वर्गीकरण प्रणाली पर भी संदेह जताया जा रहा है। इसके विपरीत भले ही कचरा वर्गीकरण के नाम पर कम अंक मिले हो लेकिन महानगरपालिका की ओर से इसे लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है।
इस तरह है रिपोर्ट कार्ड
- घर-घर कचरा संग्रहण : 30%
- घनकचरा वर्गीकरण : 1%
- घनकचरा निपटारा : 100%
- डस्टबिन की उपलब्धता : 81%
- बस्तियों की स्वच्छता : 100%
- बाजार की स्वच्छता : 100%
- तालाबों की स्वच्छता : 100%
- शौचालय की सफाई : 80%
यह भी पढ़ें – महायुति में नई महाभारत, मंत्रियों के इस्तीफे पर भिड़े शिंदे-अजित, अब बचाना असंभव
कंपनियों को करोड़ों का भुगतान
केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय स्वच्छता प्रतियोगिता, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नागपुर ने 10 लाख से अधिक जनसंख्या की श्रेणी में 27वां स्थान हासिल किया। नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवड़, पुणे, ठाणे, नासिक, कल्याण, डोंबिवली, छत्रपति संभाजीनगर राज्य में नागपुर से आगे हैं। निश्चित ही नागपुर ने राज्य के 10 सबसे स्वच्छ शहरों में सम्मान जीता। मनपा ने शहर की स्वच्छता के लिए कई पहलुओं को लागू किया है।
यहां तक कि घरों से कचरा इकट्ठा करने के लिए 2 अलग-अलग कंपनियों को प्रत्येक 5 जोनों की जिम्मेदारी दी है। इसके बावजूद घरों से कचरा इकट्ठा करने के लिए केवल 30 प्रतिशत अंक मिले हैं, जबकि महानगरपालिका इन कंपनियों को करोड़ों का भुगतान कर रही है।
Irregularities in cleanliness ranking nagpur municipal corporation objection survey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














