Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंतरजातीय विवाह: 2 वर्ष बाद मिला प्रोत्साहन अनुदान

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Feb 08, 2022 | 01:43 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन अनुदान दिया जाता है लेकिन कोरोना की वजह से पिछले दो वर्ष से अनुदान अटका हुआ था. परिणामस्वरूप 850 से अधिक जोड़े अनुदान से वंचित हो गए लेकिन अब जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग को सरकार की ओर से 3 करोड़ 19 लाख का अनुदान मिला है. अब जल्द ही इन पात्र लाभार्थियों को अनुदान मिल सकेगा.

समाज में सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए सरकार अंतरजातीय विवाह करने वालों को 50,000 रुपये का अनुदान देती है. इस उद्देश्य के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत धनराशि प्रदान की जाती है. जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग में हर साल करीब 450 जोड़े आवेदन जमा करते हैं लेकिन कई बार सरकार की ओर से धन की कमी के कारण कई लोगों को प्रोत्साहन अनुदान के लिए इंतजार करना पड़ता है. क्योंकि कभी-कभी उन्हें सरकार से बहुत कम राशि मिलती है.

विभाग ने वर्ष 2019-20 में 376 जोड़ों को लाभान्वित किया था. 2020-21 में 472 जोड़े लाभान्वित हुए. तब से 850 से अधिक जोड़े विभाग से अनुदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन अब विभाग को इन जोड़ों के अनुदान के लिए सरकार की ओर से 3 करोड़ 19 लाख रुपये मिले हैं. इसमें से 638 जोड़ों को 50 हजार रुपए प्रति युगल की दर से अनुदान दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में चिंचभवन से खापरी तक बनेगी 8-लेन सड़क; 110 ढाबों और दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, बैठक में बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में 700 प्रोफेसर की भर्ती! अनुदानित कॉलेजों में सालों की सूखे की मार खत्म, युवाओं के लिए बड़ा मौका

कचरा हो या हॉकर्स का मामला, सदन में घिरेगी नागपुर महानगरपालिका, संजय महाकालकर ने भरी हुंकार

शिवानी दाणी होंगी स्थायी समिति की नई ‘बॉस’? भाजपा में नामों पर मंथन तेज; 24 को विशेष सभा में तय होंगे 16 सदस्य

जिला परिषद ने कहा कि शेष जोड़ों को धन उपलब्ध होते ही लाभ दिया जाएगा. मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कमल किशोर फुताने ने कहा कि शासन से अनुदान मिल चुका है. नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. 

Inter caste marriage incentive grant received after 2 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2022 | 01:43 AM

Topics:  

  • Incentive
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.