पहले कैंसिलेशन अनाउंस हुआ, फिर आई फ्लाइट...नागपुर एयरपोर्ट में मची अफरा-तफरी, IndiGo पर भड़के यात्री

IndiGo Flight Cancelled: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द और कई घंटों की देरी से नागपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी। यात्रियों का हंगामा, 10 घंटे तक फंसे रहे पैसेंजर्स।
IndiGo Flight Cancelled: इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द और कई घंटों की देरी से नागपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी। यात्रियों का हंगामा, 10 घंटे तक फंसे रहे पैसेंजर्स।
एयरपोर्ट पर हंगामा (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Nagpur Airport Chaos: नागपुर एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। इंडिगो की लगातार हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण एयरलाइंस के काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ आई। शनिवार को भी 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं जिसके बाद परेशान यात्रियों का एयरलाइन स्टाफ पर गुस्सा फूट पड़ा।

वहीं इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है और सभी पैसेंजर को बेंगलुरु से नागपुर भेजा जाएगा जहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट का इंतजाम किया जाएगा। इस तरह की अनाउंस किया गया। इसे देखते हुए सुबह करीब 9 बजे 150 से ज्यादा पैसेंजर नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोपहर करीब 2 बजे नागपुर से दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल होने का अनाउंसमेंट हुआ।

इससे भारी हंगामा हुआ। पैसेंजर्स ने रिफंड की मांग की। वहीं इस बीच कहा गया कि दिल्ली की फ्लाइट शाम 4 बजे उड़ान भरेगी जबकि प्लेन शाम करीब 6 बजे दिल्ली की ओर उड़ा। इस पूरी घटना की वजह से बेंगलुरु से आने वाले पैसेंजर्स को नागपुर एयरपोर्ट पर 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

शादियों में नहीं हो पा रहे शामिल

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से नागपुर आने वाले यात्रियों में कुछ आर्मी के जवान थे। कुछ बॉर्डर रिजर्व फोर्स के जवान भी थे। सभी जवान छुट्टी पर अपने होमटाउन आए थे। छुट्टी के बाद वे श्रीनगर में अपनी रेजिमेंट में शामिल होना चाहते थे। इंडिगो की इस देरी से वे सभी प्रभावित हुए। कुछ लोग शादी में आए थे। उन्हें दिल्ली लौटने में काफी देर हुई।

इनमें से आर्मी में कांस्टेबल श्रीजीत ने इंडिगो मैनेजमेंट से नाराजगी जताई। आज रिपोर्टिंग का आखिरी दिन है। उन्होंने डर जताया कि अगर हम शाम तक नहीं पहुंचे तो कार्रवाई हो सकती है। वंदिता महाले अपनी दोस्त की शादी के लिए मुंबई से नागपुर आई थीं। उन्हें शनिवार को फ्लाइट नंबर 6ई 2099 से मुंबई लौटना था।

हालांकि उन्हें बताया गया कि यह फ्लाइट समय पर कैंसिल हो गई है, इसलिए उन्होंने आखिरकार प्राइवेट बस से जाने का फैसला किया। वंदिता महाले ने बताया कि उनके साथ कुछ पैसेंजर्स ने चेक-इन किया था। इस वजह से उन्हें अपना सामान लेने में काफी परेशानी हुई।

नागपुर से रवाना हुईं उड़ानों में विलंब

6ई 2584 (नागपुर-मुंबई ) : 1:20 घंटा लेट 6ई 5174 (नागपुर-मुंबई) : 2:38 घंटा लेट 6ई 6618 (नागपुर-दिल्ली) : 2 घंटा लेट 6ई 7169 (नागपुर-अहमदाबाद) 1:20 घंटा लेट 6ई 2584 (नागपुर-मुंबई) 1:20 घंटा लेट 6ई 462 (नागपुर-मुंबई) : 2:25 घंटा लेट 6ई 6934 (नागपुर-गोवा) : 1:17 घंटा लेट 6ई 7695 (नागपुर-हैदराबाद) : 1:40 घंटा लेट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com