डायवर्ट रूट से चलेगी हावड़ा एक्सप्रेस

TRAIN
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. पश्चिम मध्य रेल मुंबई के तहत उदना स्टेशन पर यार्ड रिमोल्डिंग में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नागपुर से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगी. इनमें रविवार को ट्रेन 22138 अहमदाबाद-नागपुर प्रेरणा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है.

वहीं ट्रेन 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस और ट्रेन 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस को छाया पुरी, नागदा जंक्शन, मक्सी जंक्शन, भोपाल, भुसावल कार्डलाइन से चलाई जायेगी. वहीं ट्रेन 12655 अहमदाबाद–चेन्नई एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से चलाया जायेगा. ये ट्रेनें छाया पूरी, नागदा जंक्शन, मक्सी जंक्शन, भोपाल, इटारसी होते हुए नागपुर आयेगी और अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगी.