नागपुर में लू का कहर जारी, 43.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, दोपहर में वीरान हो रहीं शहर की सड़कें
Nagpur Heatwave News: नागपुर में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है। तापमान 45 से घटकर 43.8 डिग्री पहुंचा, लेकिन तपिश और गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गर्मी,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Weather Update: नागपुर भीषण गर्मी की चपेट में आई सिटी अब लू के थपेड़ों से हलाकान हो गई है। चुभती तपती गर्मी के साथ ही गर्म हवाएं झुलसा रही है। हालत यह है कि सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शहर की सड़कों पर लोग कम नजर आ रहे हैं। दोपहर के वक्त तो अनेक सड़कें वीरान हो रही हैं। शनिवार को सिटी के तापमान में हल्की सी कमी जरूर दर्ज की गई लेकिन गर्मी का कहर कम नहीं हुआ।
मौसस विभाग ने शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 45 डिसे दर्ज किया था जो दूसरे दिन शनिवार को 43.8 डिसे दर्ज किया गया। एक दिन में 1.2 डिग्री को कभी आई। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिसे दर्ज किया गया जो एक दिन पूर्व शुक्रवार को 30.4 डिसे तक पहुंच गया था।
22 तक हीटवेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने 22 मई तक हीटवेव की चेतावनी दी है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 45-46 डिसे तक बने रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 26-27 डिसे तक रह सकता है। हालांकि रोज ही शाम 4 बजे के बाद बदराये मौसम के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी है। शनिवार को दोपहर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?
5 शहरों में पारा 45 के पार
संपूर्ण विदर्भ भीषण गर्मी व तू की चपेट में है। शनिवार को 5 शहरों का तापमान 45 डिसे के पार पहुंच गया। अमरावती और वर्धा का अधिकतम तापमान तो 46.0 डिसे दर्ज हुआ, अकोला 45.4, ब्रम्हपुरी 45.2 और यवतमाल का तापमान 45.2 डिसे दर्ज किया गया।
स्टेशन : भीषण गर्मी से टीसी बेहोश
प्लेटफॉर्म 8 पर ट्रेन नागपुर-मडगाव-नागपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक टिकट चेकर गगनदीप सिंह भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़े।
यह भी पढ़ें:-जिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
इसके चलते वहां पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने तत्काल उन्हें संभाला तथा प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया गया कि भीषण गर्मी के कारण ब्लडप्रेशर लो होने के कारण उन्हें बेहोशी आ गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद देर शाम उन्हें हॉस्पिटल से डिस्वार्ज कर दिया गया।
