Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर के रामदासपेठ में बड़ा हादसा, कंस्ट्रक्शन साइट पर धंसी जमीन, 40 फीट नीचे गिरी कार, नागरिक दहशत में

रामदासपेठ में होटल सेंटर पॉइंट के सामने केदार डेवलपर कंपनी द्वारा बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बेसमेंट पार्किंग के लिए यहां 40 से 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। रात 10 बजे के दौरान अचानक पिछली तरफ की जमीन धंसने लगी और बड़े-बड़े बीम धराशायी हो गए।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 18, 2024 | 05:23 PM

नागपुर के रामदासपेठ में धंसी जमीन (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुरः नागपुर के रामदासपेठ में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर जमीन धंसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रामदासपेठ में होटल सेंटर पॉइंट के आगे केदार डेवलपर कंपनी द्वारा बहुमंजिला इमारत का निर्मान किया जा रहा है। इस दौरान कंस्ट्रशन साइट पर बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए 40 फीट गढ्ढे की जमीन अचानक धंस गई। बताया जा रहा है कि सपोर्ट के लिए बनाई गई बीम भी धराशाही हो गए। इस हादसे के बाद परिसर के लोग दहशत में हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि  रामदासपेठ में होटल सेंटर पॉइंट के सामने केदार डेवलपर कंपनी द्वारा बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बेसमेंट पार्किंग के लिए यहां 40 से 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। कंस्ट्रक्शन साइट की पिछली तरफ मंगलदीप अपार्टमेंट है। फार्मलैंड के अधिकांश नागरिक इसी गली में अपने वाहन पार्क करते हैं। रात 10 बजे के दौरान अचानक पिछली तरफ की जमीन धंसने लगी और बड़े-बड़े भी धराशायी हो गए। इस समय एक पोकलेन मशीन बेसमेंट में ही खड़ी हुई थी। वहीं मंगलदीप अपार्टमेंट निवासी गुरदीप सिंह पाहुजा ने भी अपनी कार अपार्टमेंट के सामने पार्क की थी। जमीन धंसने के कारण उनकी कार 40 फीट नीचे जा गिरी। उनके पड़ोसी ठक्कर की गाड़ी भी गिरने वाली थी लेकिन तुरंत ही वाहन को वहां से हटा लिया गया। जोरदार आवाज होने पर आसपास के नागरिकों को घटना का पता चला।

पुलिस और महानगरपालिका को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बजाजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। संयोग से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लगातार कंस्ट्रक्शन साइट पर जमीन धंसती जा रही है। इससे आसपास के अपार्टमेंट में रहने वाले नागरिक दहशत में हैं। अपार्टमेंट के नागरिकों ने बताया कि यहां नागरिक की परेशानी को दरकिनार करते हुए दिन-रात कंस्ट्रक्शन का काम चलता है और उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। लोगों को डर है कि कहीं आजू-बाजू के अपार्टमेंट के पिलर भी न धंस जाएं। घटनास्थल पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी किसी को कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

सम्बंधित ख़बरें

विकास का मुखौटा महासभा में उतरा, मनपा में शामिल 24 गांवों की बदहाल स्थिति उजागर

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा

Nepal-China Dispute: मनमोहन टेक्निकल कॉलेज में जलाई गई शी जिनपिंग की किताबें, चीन ने जताई आपत्ति

ईरान के दो मजबूत पिलर ढहे, खुफिया मंत्री की मौत पर पेजेश्कियन ने की पुष्टि; जानें क्या बोले राष्ट्रपति

Ground of the construction site collapsed in ramdaspeth nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2024 | 02:39 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.