-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Great Closing Of 100th Theater Conference Minister Uday Samant Says Need To Pass On Theater Tradition To New Generation
100वें नाट्य सम्मेलन का शानदार समापन, नाट्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत: उदय सामंत, देखें तस्वीरें….
उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री तथा नाट्य परिषद के ट्रस्टी उदय सामंत ने कहा कि बॉलीवुड, मॉलीवुड, टॉलीवुड और मराठी नाट्य क्षेत्र को न्याय और रोजगार प्रदान करने के लिए उद्योग का दर्जा दिया जाएगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
100वें नाट्य सम्मेलन का शानदार समापन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

उद्योग एवं मराठी भाषा मंत्री तथा नाट्य परिषद के ट्रस्टी उदय सामंत ने कहा कि बॉलीवुड, मॉलीवुड, टॉलीवुड और मराठी नाट्य क्षेत्र को न्याय और रोजगार प्रदान करने के लिए उद्योग का दर्जा दिया जाएगा। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर घोषणा की जाएगी।

सामंत अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के 100वें विभागीय नाट्य सम्मेलन के समापन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान मंच पर सम्मेलनाध्यक्ष डॉ. जब्बार पटेल, केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेश गडेकर, नागपुर शाखा अध्यक्ष अजय पाटिल, संजय रहाटे आदि उपस्थित थे।
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं

इस दौरान सामंत ने नाट्य सम्मेलन के बेहतरीन आयोजन के लिए नागपुर शाखा की सराहना की और कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा को सिर्फ दर्जा दे देने से वह अभिजात नहीं होती। नाटककार, लेखक और निर्देशक जो काम करते हैं, वे अभिजात्य होते हैं।

उन्होंने अपील की कि उनकी उपलब्धियों और नाटकों को नई पीढ़ी के लिए पुनर्जीवित किया जाना चाहिए और इस विरासत को संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने नाट्य परिषद से नाट्य व फिल्म उद्योग के कलाकारों व तकनीशियनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उपक्रम क्रियान्वित करने की अपील की।

सरकार भविष्य में अपने कार्यों से नाम बनाने वाले रंगमंच कलाकारों और तकनीशियनों को 5-5 यानी कुल 10 मकान उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। वहीं डॉ. पटेल ने कहा कि नागपुर शास्वा के पदाधिकारियों को राज्य भर में छोटे-छोटे रंगमंचों और उनसे जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए सरकार से संपर्क करने का काम सौंपना चाहिए।

प्रस्तावना नरेश गडेकर ने रखी। संचालन अभिनेत्री भार्गवी चिरमुले ने किया। इस भवन में मराठी रंगभूमि के महान कलाकारों की यादगार चित्रकला का विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भेजे गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि मराठी रंगमंच संस्कृति सभी के लिए प्रेरणादायक है। पिछले सौ वर्षों में थिएटर उद्योग ने मराठी जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी है। यह आज भी मौजूद है। इसलिए मराठी नाटक समाज का दर्पण है।

वरिष्ठ कलाकारों का किया गया सत्कार: उदय सामंत ने मधु जोशी, प्रभाकर आंबोने, श्रद्धा तेलंग, बापू चनाखेकर, शोभा जोगदेव, डॉ. रंजन दर्वेकर, डॉ. विजय वैद्य, सुरेश घड्यालपाटिल, प्रकाश एदलाबादकर, विजय जथे, संजय वलिवकर, वत्सला पोलकमवार, दयानंद चंदनवाले, मीना देशपांडे और सचिन कुंभारे को सम्मानित किया।

इसके साथ ही स्व. गणेश नायडू स्मृति कला स्पर्धा के विजेताओं वामन तुलसकर, रुक्मिणी दीक्षित और तुषार राऊत को पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के 100वें विभागीय सम्मेलन में मराठी रंगभूमि के समृद्ध इतिहास और युवा कलाकारों की आशाओं का एक भव्य संगम देखने को मिला।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की शुभकामनाएं: पहलगाम की दुखद घटना के चलते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने पत्र के माध्यम से सम्मेलन को अपनी शुभकामनाएं भेजीं और कहा कि यह सम्मेलन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
Great closing of 100th theater conference minister uday samant says need to pass on theater tradition to new generation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
Jul 03, 2026 | 10:33 AMइंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM


















