संविधान खतरे में, RSS-BJP की विचारधारा को हराएं, नागपुर में कांग्रेस प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद का हमला

Nagpur Graduate Constituency: नागपुर में स्नातक चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद ने संविधान बचाने के लिए BJP-RSS को हराने की अपील की। नाना पटोले और सुनील केदार भी मौजूद रहे।
Congress Mahavikas Aghadi
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसादसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को लेकर भाजपा-RSS की विचारधारा पर निशाना साधा।

  • नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी के प्रचार के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

  • नाना पटोले ने प्रत्येक स्नातक मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया।

  • पूर्व मंत्री सुनील केदार ने महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ काम करने को कहा।

Congress Mahavikas Aghadi: नागपुर की धरती से भारत रत्न डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर ने सामाजिक क्रांति की नींव रखी। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय दिया है। लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र के सामने चुनौतियां खड़ी की जा रही हैं।

स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई योगदान नहीं था, इसलिए संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को पराजित करें। यह अपील कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सिरिवेल्ला प्रसाद ने की।

कांग्रेस व महाविकास आघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवार

नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस व महाविकास आघाड़ी के अधिकृत उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी के प्रचारार्थ महाकालकर सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वे संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मंत्री सुनील केदार, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, सांसद श्यामकुमार बर्वे, विधायक विकास ठाकरे, संजय मेश्राम, उम्मीदवार अभिजीत वंजारी, शहर अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे, संजय महाकालकर, अश्विन बैस, अतुल लोंढे, सुरेश भोयर, गेव आवारी, कुंदा राऊत आदि मंचासीन थे।

सिरिवेल्ला ने कहा कि संविधान के कारण वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों को न्याय मिला लेकिन यदि संविधान प्रदत्त अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रत्येक मतदाता तक पहुंचें : नाना पटोले

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान प्रदत्त अधिकारों को कायम रखने में कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण है।

स्नातक चुनाव क्षेत्र का चुनाव केवल एक उम्मीदवार का चयन नहीं बल्कि शिक्षित मतदाताओं के सवालों और उनके प्रतिनिधित्व से जुड़ा है, इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचे और कंजारी की जीत के लिए प्रयास करे।

एकजुट होकर काम करें पार्टी के कार्यकर्ताः सुनील केदार

पूर्व मंत्री सुनील केदार ने चुनाव में महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की स्नातकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए वंजारी जैसे अनुभवी जनप्रतिनिधि की जरूरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी की भूमिका उनके सामने रखे।

Congress Mahavikas Aghadi
नागपुर मनपा का यू टर्न: हाईकोर्ट में माना कार्यकारी और विकास इंजीनियर पद हैं एक समान

स्नातकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : अभिजीत वंजारी

अभिजीत वंजारी ने स्नातकों की समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना तथा शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातकों की विभिन्न समस्याओं का लगातार समाधान कराने को प्राथमिकता दी जाएगी, स्नातक मतदाताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे, अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे, सम्मेलन में पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, नगरसेवक, कार्यकर्ता तथा मविआ के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com