नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहा शेर, ‘भारत’ की लगातार निगरानी
Nagpur Wildlife Treatment: मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से इलाज के लिए नागपुर लाए गए नर शेर ‘भारत’ की हालत गंभीर बनी हुई है। गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर की विशेष टीम उसकी निगरानी में जुटी है।
- Written By: अंकिता पटेल
शेर भारत, गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Wildlife Sanjay Gandhi National Park: नागपुर मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, बोरिवली से इलाज और चिकित्सीय देखभाल के लिए गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र लाए गए ‘भारत’ नाम के नर शेर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वन विभाग ने इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, महाराष्ट्र राज्य के आदेशानुसार इस शेर को 23 मई की रात करीब 9।30 बजे गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर लाया गया। बोरिवली की पशु चिकित्सकों की समिति की सिफारिश के बाद ही उसे आगे के इलाज के लिए नागपुर शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था। गोरेवाड़ा प्रोजेक्ट के पशु चिकित्सकों की एक विशेष टीम लगातार ‘भारत’ की जांच और उसकी देखभाल में जुटी हुई है।
लकवा, संक्रमण का भी खतरा बढ़ा
शुरुआती जांच में पाया गया है कि शेर के दाएं और बाएं दोनों कूल्हों पर लंबे समय तक लेटे रहने के कारण गहरे ‘बेड सोर्स’ (घाव) हो गए हैं जिनसे लगातार रिसाव हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
इसके अलावा उसके पेट के हिस्से के बाल काफी झड़ चुके हैं जिसे ‘एलोपेसिया’ कहा जाता है। वन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शेर ‘भारत’ लकवा से पीड़ित है जिसके कारण वह उठ नहीं पा रहा है और लगातार एक ही करवट लेटा रहता है।
यह भी पढ़ें:-दिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
वह इस समय अत्यधिक कमजोरी की स्थिति में है। गोरेवाड़ा के डॉक्टर पल-पल उसकी स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उसकी सेहत पर लगातार निगरानी रख रहे हैं और उसे बचाने के लिए हरसंभव चिकित्सीय उपाय किए जा रहे हैं।
