नागपुर में लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी से पहले जानें आज का लेटेस्ट रेट

Nagpur Gold Silver Price Drop: नागपुर सराफा बाजार में सोना और चांदी दोनों 700 रुपये टूटकर नीचे आए। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर इंडेक्स में तेजी के कारण कीमतों पर दबाव देखा गया।
Nagpur Today Gold Price
सोना और चांदी रेट प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Today Gold Price: नागपुर जिले के स्थानीय सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई बुधवार को सोने की कीमतें 700 रुपये टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

इसकी वजह मजबूत डॉलर और कमजोर वैश्विक रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा का प्रभावित होना था। इसी तरह चांदी भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 2,36,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

सोने की खरीद के कारोबारियों के अनुसार बुधवार को सोने में कमजोरी देखी गई क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा वसूली की डॉलर इंडेक्स 100.85 के स्तर की ओर बढ़ा, जिससे सराफा कीमतों पर और दबाव बढ़ गया। हाल के दिनों में सोने की कीमतें कमजोर हुई हैं।

गणेश चतुर्थी में सोने की बिक्री 15% की गिरावट

लेकिन यह कीमती धातु एक साल पहले की तुलना में काफी महंगी है। इस बदलाव से घरेलू ग्राहकों के सोने की खरीद के तरीके में भी बदलाव आ रहा है। गणेश चतुर्थी की बिक्री में 15% की गिरावट का मतलब यह नहीं है कि भारतीयों का सोने के प्रति लगाव कम हो गया है। बल्कि, यह उनके सोने की खरीद के तरीके में बदलाव को दशांता है। एक साल में घरेलू सोने की कीमतें लगभग 60 प्रतिशत बढ़ी हैं।

जानें आज का रेट

  • 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,51,270 रुपए

  • 22 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,38,560 रुपए

  • 18 कैरेट सोना (10 ग्राम): 1,13,450 रुपए

  • चांदी (प्रति किलो): 2,33,000 के आसपास (लगभग ₹233 प्रति ग्राम) रुपए

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि खरीदारी के पैटर्न में बदलाव

नागपुर जिले के स्थानीय सराफा बाजार में  कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी के कारण ग्राहक अब भारी-भरकम पारंपरिक आभूषणों की जगह हल्के और फैंसी डिजाइनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

इसके अलावा, कई उपभोक्ता भौतिक सोने के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ (ETF) जैसे आधुनिक निवेश विकल्पों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट के बावजूद आगामी नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मांग में दोबारा तेजी आने की पूरी संभावना है। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के आगमन के साथ ही बाजार की रौनक लौटेगी और ग्राहकों की खरीदारी में सुधार होगा। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com