- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Flats For Ministers And Mlas Should Be Built In Ravi Bhawan On Lines Of Delhis Mp Flat Scheme
रविभवन में बनें मंत्रियों-विधायकों के लिए फ्लैट, दिल्ली की ‘सांसद फ्लैट स्कीम’ की तर्ज पर हो निर्माण
- Written By: आंचल लोखंडे
Flats for minister and MLA: रविभवन के कॉटेज को तोड़कर यहां दिल्ली की तर्ज पर मंत्रियों, विधायकों व मंत्रालयीन अधिकारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला फ्लैट स्कीम साकार की गयी तो सुविधा होगी।

रविभवन में बनें मंत्रियों-विधायकों के लिए फ्लैट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए 184 नये बहुमंजिला फ्लैट बनाए गए हैं। ये 7-बीएचके फ्लैट हैं। हर फ्लैट का कॉरपेट एरिया 5,000 वर्ग फीट का है। इन फ्लैटों का डिजाइन ऐसा है कि सांसद अपने घर से ही अपने आधिकारिक और सार्वजनिक कार्य आसानी से कर सकें। उपराजधानी नागपुर में हालांकि सरकार शीत सत्र के दौरान ही रहती है और मंत्रियों के रहने की व्यवस्था लगभग 40 वर्ष पुराने हो चुके रविभवन, नागभवन के कॉटेज में की जाती है।
विधायकों के लिए विधायक निवास में रहने की व्यवस्था होती है लेकिन कोई यहां रहता नहीं। चूंकि जैसी सुविधाएं चाहिए वे विधायकों, मंत्रियों को मिलती नहीं इसलिए अधिकतर स्टार होटलों में रहना पसंद करते हैं। मंत्री तो फिर भी कॉटेज में रह लेते हैं क्योंकि उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा रहता है लेकिन विधायकों में तो गिने-चुने ही विधायक निवास में रहते हैं। अगर रविभवन के कॉटेज को तोड़कर यहां दिल्ली की तर्ज पर मंत्रियों, विधायकों व मंत्रालयीन अधिकारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला फ्लैट स्कीम साकार की गयी तो सभी एक ही जगह पर होने से आपसी समन्वय में सुविधा होगी।
अलग-अलग बिखरी है व्यवस्था
उपराजधानी में कैबिनेट मंत्रियों के लिए रविभवन, राज्य मंत्रियों के लिए नाग भवन, विधायकों के लिए विधायक निवास, अधिकारियों के लिए हैदराबाद हाउस, 160 खोली, अन्य विभागों के गेस्ट हाउस आदि में रहने की व्यवस्था होती है। इस बिखरी हुई व्यवस्था के चलते सभी के समय व पैसे की बर्बादी होती है। अपनी सरकार से मिलने वालों को भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। दिल्ली में जो सांसदों के फ्लैट बने हैं उनमें आवास के साथ-साथ कार्यालय, कर्मचारियों के लिए आवास और एक सामुदायिक केंद्र भी शामिल है। इसका बुनियादी ढांचा आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
CM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
सभी इमारतें भूकंपरोधी हैं। यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूल है। बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानें, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट रूम, जिम, कैंटीन, डिस्पेंसरी भी हैं। इस बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में 612 गाड़ियों की पार्किंग की जगह है। पूरा बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स सीसीटीवी कैमरे से लैस है। पावर बैकअप, एटीएम, पब्लिक टॉयलेट भी है। इसी तर्ज पर नागपुर में भी रविभवन परिसर में सारी सुविधाओं के साथ मल्टी स्टोरी फ्लैट स्कीम साकार किया जा सकता है।
दूसरे प्रकल्पों के काम आएंगी जमीनें
संयुक्त रूप से एक ही परिसर में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों के आवास-कार्यालय साकार होने से दूसरी बेशकीमती जमीनों का उपयोग सरकार दूसरे महत्वपूर्ण प्रकल्पों के लिए कर सकती है। रविभवन परिसर का उपयोग किया गया तो फिर विधायक निवास, नागभवन, हैदराबाद हाउस आदि की जमीनों का अन्य उपयोग किया जा सकेगा। वैसे भी वर्ष में 10-15 दिन ही शीत सत्र में इनका उपयोग होता है।
वर्षभर कोई मंत्री आता है तो वह स्टार होटल में ही रुकता है। कॉटेज खाली पड़े रहते हैं। मेंटेनेंस में हर वर्ष करोड़ों खर्च होते हैं। स्टार सुविधाएं होंगी तो सभी फ्लैट्स में रुकेंगे। सरकार इसे अनिवार्य भी कर सकती है। स्वीमिंग पूल, जिम, वॉकिंग ट्रेक, उद्यान, इंडोर गेम्स की सुविधा, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस आदि की सुविधा भी विकसित की जा सकती है जैसा कि स्टार होटलों में होता है।
ये भी पढ़े: सरकारी कर्मचारी पर हमला; बच्चू कडू को 3 महीने की सज़ा, मुंबई सत्र न्यायालय का फैसला
229 करोड़ का था प्रस्ताव
हालांकि दिल्ली के सांसद फ्लैट के पहले ही नागपुर के नागभवन में उसी तर्ज पर 229 करोड़ रुपयों से मल्टीस्टोरी नया गेस्ट हाउस बनाने का प्रावधान का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिया हुआ है जिसमें मंत्रियों के लिए रहने की व्यवस्था प्रस्तावित है। उस प्लान में सुधार किया जा सकता है।
मुंबई में मनोरा की तर्ज पर यहां भी विधायकों के लिए फ्लैट्स निर्माण प्रस्तावित होने की जानकारी तो जब पिछली महायुति सरकार में चंद्रशेखर बावनकुले पालक मंत्री थे तब दी थी। विधानभवन के विस्तार की योजना को तो गति मिल गई है। दिसंबर में उसका भूमिपूजन भी होने की जानकारी विस अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने दी थी। इसके साथ ही मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों के लिए फ्लैट स्कीम का प्रोजेक्ट भी साकार किया जाना चाहिए।
Flats for ministers and mlas should be built in ravi bhawan on lines of delhis mp flat scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














