-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Final Division Structure Announced By Municipal Commissioner Abhijit Choudhary In Nagpur
रणभूमि तैयार, बिगुल का इंतजार! नागपुर में मनपा की अंतिम प्रभाग रचना की हुई घोषणा
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Municipal Corporation Elections: नागपुर में नगर निगम चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी की औपचारिकता पूरी होने के बाद शनिवार को मनपा नगर आयुक्त ने अंतिम प्रभाग रचना की घोषणा की।

अंतिम प्रभाग रचना की घोषणा (सौजन्य-नवभारत)
NMC Elections: आगामी नगर निगम चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी की औपचारिकता पूरी होने के बाद शनिवार को नगर आयुक्त अभिजीत चौधरी ने अंतिम प्रभाग रचना की घोषणा की। घोषित 38 प्रभागों में से प्रभाग संख्या 8, 11, 16, 17 और 36 की आबादी 70,000 से अधिक है। ऐसे में इन क्षेत्रों में पूर्व नगरसेवकों और नए दावेदारों को अधिकतम मत प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
नई प्रभाग रचना के साथ चुनावी रणभूमि तैयार हो चुकी है और अब सभी की निगाहें चुनाव घोषणा की तारीख पर टिकी हैं। सुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर आयुक्त को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए थे। उनके अनुसार संशोधित अंतिम प्रभाग रचना जारी की गई है। इस घोषणा से कुछ लोग संतुष्ट हैं तो कुछ निराश जिससे अब राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।
सीमाओं में मामूली लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत अंतिम प्रभाग रचना में कुछ प्रभागों की सीमाओं में मामूली परंतु महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2017 की तुलना में सीमाओं में बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है लेकिन कुछ संशोधनों से प्रभाग 6, 7, 8 और 9 प्रभावित हुए हैं। पुनर्गठन के दौरान छोटी गलियों के स्थान पर मुख्य सड़कों को सीमाओं के रूप में जोड़ा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
इंदोरा मैदान के आसपास का क्षेत्र समीपवर्ती प्रभागों में शामिल किया गया है। प्रभाग 8 और 18 की सीमाओं में भी सुधार किया गया। जैसे प्रभाग 8 और 19 के बीच नालसाहेब चौक से शारदा चौक तक सीमाओं को संशोधित किया गया। इसके अलावा इंदोरा चौक-जरीपटका और वैशालीनगर घाट रोड क्षेत्रों में भी सुधार किए गए हैं।
ऐसे किए गए बदलाव
भाजपा नेता और पूर्व नगरसेवक पिंटू (विजय) झलके ने सुनवाई के दौरान शहर के वार्डों में ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई थी। उनकी आपत्ति को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम रचना में सुधार किया। वाठोड़ा के संतरानगर और बहादुरा गांव के कुछ हिस्से, जो पहले प्रभाग 28 में जोड़े गए थे, उन्हें हटाया गया। झलके ने इस पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी द्वारा प्रभाग 19 के हंसापुरी क्षेत्र को प्रभाग 8 में शामिल करने का सुझाव भी स्वीकार किया गया।
प्रभाग 16 में सर्वाधिक जनसंख्या
- स्वीकृत रचना के अनुसार प्रभाग 16 सबसे बड़ा है जिसकी जनसंख्या 71,187 है।
- इसके बाद प्रभाग 11 (71,151) और प्रभाग 17 (70,678) का स्थान आता है।
- दूसरी ओर प्रभाग 38 सबसे छोटा है जहां केवल 47,216 निवासी हैं।
- शहर में यह एकमात्र प्रभाग है जिसकी जनसंख्या 50,000 से कम है।
- अधिकांश प्रभागों की जनसंख्या 60,000 से 69,000 के बीच है।
- अधिकारियों के अनुसार भौगोलिक और जनसंख्या संबंधी विविधताओं के कारण सभी प्रभागों को समान रखना कठिन था।
- इस असमानता के कारण अधिक आबादी वाले प्रभागों में कड़ी चुनावी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – आधार और प्रमाणपत्र के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ! भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पालकमंत्री को सौंपा ज्ञापन
अब निगाहें आरक्षण लॉटरी पर
अंतिम रचना के अनुसार 37 प्रभागों में प्रत्येक से 4 नगरसेवक चुने जाएंगे जबकि एक प्रभाग में 3 नगरसेवक होंगे। इस प्रकार कुल 151 सदस्यीय नगर निगम बनेगा। रिपोर्ट के अनुसार प्रभाग 2 में अनुसूचित जाति की जनसंख्या सर्वाधिक (36,315) है जबकि प्रभाग 17 में भी उल्लेखनीय संख्या (28,212) है। इन जनसंख्या भिन्नताओं के कारण आरक्षण लॉटरी और प्रत्याशी चयन पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए अब सबकी नजरें आरक्षण लॉटरी की घोषणा पर टिकी हैं।
Final division structure announced by municipal commissioner abhijit choudhary in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














