Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलमना से रिंग रोड तक ‘रेड ही रेड’; FDA के निशाने पर सुपारी माफिया, तंबाकू पर भी बड़ी कार्रवाई

FDA Raid Nagpur: नागपुर में FDA का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! मुंबई से आए विशेष दस्ते ने करोड़ों की सुपारी और तंबाकू जब्त की। स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी ने खड़े किए सवाल।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 22, 2026 | 03:26 PM

नागपुर रेड (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: नागपुर में अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) के विशेष दस्ता पिछले दिनों से शहर में ‘कहर’ बरपा रहा है। सोमवार से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर माल जब्त किया जा रहा है। अन्न और औषधि मंत्री नरहरी झिरवल के आदेश पर गठित दस्ते को विशेष रूप से नागपुर में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार अब तक दर्जनभर कोल्ड स्टोरेज और गोदामों पर छापेमारी की जा चुकी है। आश्चर्य की बात यह है कि नागपुर संभाग के बड़े अधिकारियों को भी इसकी भनक बाद में लगी और वे भी इस संबंध में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।

करोड़ों की सुपारी जब्त

मंत्री के आदेश पर गठित दस्ते का टारगेट ‘सुपारी’ है। सुपारी सही है या गलत यह देखे बिना ही कोल्ड स्टोरेज की छानबीन की जा रही है और माल की जब्ती की जा रही है। अब तक करोड़ों के माल जब्त होने की जानकारी भी सामने आ रही है। कार्रवाई से नागपुर में हड़कंप मचा हुआ है। कलमना, कलमेश्वर, आउटर रिंग रोड के कई कोल्ड स्टोरेज में रखे माल को सील कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Pune: चार साल बाद लोकतंत्र की वापसी, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में आज महापौर आरक्षण की लॉटरी

संभाजीनगर में BJP ने 57 नगरसेवकों का किया भव्य सम्मान समारोह, निकाली दोपहिया रैली; गूंजे ‘मोदी-मोदी’

क्या रद्द होगा मराठा-कुणबी जीआर? हाई कोर्ट में सुनवाई से बढ़ी महाराष्ट्र सरकार की धड़कनें

जिप स्कूल में डिजिटल शिक्षा, समाज निर्माण का केंद्र; अभिभावकों की भागीदारी अहम

तंबाकू पर भी कार्रवाई

विशेष दस्ता सुपारी के साथ-साथ तंबाकू पर भी कार्रवाई कर जब्ती कर रहा है। यह अलग बात है कि शहर और जिले के कोने-कोने में खुलेआम तंबाकू की बिक्री हो रही है। स्थानीय अधिकारियों को यह कभी भी दिखाई नहीं दिया और अब विशेष दस्ते को विशेष आग्रह पर बुलाया गया है। निश्चित है कि दस्ता 2-4 दिन अपनी ‘बहादुरी’ दिखाएगा और फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

कार्रवाई गुप्त रखने से चर्चा का दौर

आम तौर पर छोटी-छोटी कार्रवाई होने पर विभाग की ओर से जानकारी दी जाती है। इस बार 3 दिनों से कार्रवाई जारी है और पूरी कार्रवाई को गुप्त रखा गया है। इससे मार्केट में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं। लोगों और व्यापारियों का कहना है कि ‘विशेष’ दस्ता केवल ‘विशेष’ काम से आया हुआ है।

यह भी पढ़ें – क्या रद्द होगा मराठा-कुणबी जीआर? हाई कोर्ट में सुनवाई से बढ़ी महाराष्ट्र सरकार की धड़कनें

‘उद्देश्य’ पूरा होते ही ये निकल जाएंगे और व्यापारी परेशान होते रहेंगे, इसलिए कारोबारी इस पर ‘अंगुली’ उठाने लगे हैं। इतना ही नहीं अपने ‘उद्देश्य’ के लिए ये शहर के व्यापार और ट्रांसपोर्ट कारोबार को ही खराब करेंगे। वास्तव में इन्हें कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी

इस संबंध में संभाग के सबसे बड़े अधिकारी के। जयपुरकर से संपर्क करने पर उन्होंने बस इतना कहा कि मुंबई से टीम आई है। मुझे रेड की जानकारी नहीं है। हां 2 दिनों में कुछ स्थानों पर वे गए थे। इस प्रकार की प्रवृत्ति से स्थानीय अधिकारियों और मुंबई से आई टीम के प्रति लोगों में ‘शंका’ भी उत्पन्न होने लगी है। लोग दबी जुबान से कई तरह की बातें करने लगे हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई की गई है तो खुलकर उसकी जानकारी लोगों को दी ही जानी चाहिए।

Fda special squad raids nagpur betel nut tobacco seized minister narhari zhirwal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 03:26 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.