नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना

Nagpur Gold Seizure: नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के यात्री से 2.165 किलो विदेशी सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत 3.09 करोड़ रुपये बताई गई है।
Major DRI operation at Nagpur Railway Station! Foreign gold worth 3.09 crore seized on the Gyaneshwari Express.
नागपुर सोना तस्करी, डीआरआई कार्रवाईसोर्स- AI जनरेटेड
Published on: 
Updated on: 

DRI Nagpur Gold Seizure: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की नागपुर इकाई ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर रेलवे स्टेशन पर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के एक यात्री से 3.09 करोड़ रुपये मूल्य का 2.165 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान डीआरआई ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। डीआरआई को विशिष्ट खुफिया सूचना मिली थी कि भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते विदेशी सोने की तस्करी की जा रही है।

Major DRI operation at Nagpur Railway Station! Foreign gold worth 3.09 crore seized on the Gyaneshwari Express.
CBSE 10वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित: नागपुर जिले के 50% से अधिक छात्रों ने सुधारी अपनी ग्रेड!

सूचना के मुताबिक, तस्करी के इस सोने को एक यात्री के जरिए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आगे पहुंचाया जाना था। इनपुट की पुष्टि के बाद नागपुर जिले टीम ने रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध यात्री की पहचान कर उसे रोक लिया।

16 सोने के बार बरामद

यात्री की तलाशी के दौरान उसके पास से विदेशी मूल के 16 सोने के बार बरामद हुए। डीआरआई के अनुसार, बरामद सोने का कुल वजन 2.165 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 3.09 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सोने के बार पर बने पहचान संबंधी मार्क को मिटाने का प्रयास किया गया था, ताकि उनकी मूल पहचान छिपाई जा सके। बरामद सोने के बार भूरे रंग के टेप से कसकर पैक किए गए थे।

Major DRI operation at Nagpur Railway Station! Foreign gold worth 3.09 crore seized on the Gyaneshwari Express.
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त

पूछताछ में तस्करी में संलिप्तता स्वीकारने का दावा

डीआरआई के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पकड़े गए यात्री ने तस्करी के सोने को प्राप्त करने, उसे छिपाने और आगे डिलीवरी के लिए ले जाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

बरामद विदेशी मूल के सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। डीआरआई अब सोने की तस्करी के पूरे नेटवर्क, इसके स्रोत और आगे की डिलीवरी से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com