अदरक और कूलर के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 6.25 करोड़ का गांजा जब्त, नागपुर DRI ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Nagpur Drug Seized: डीआरआई नागपुर ने अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1,251 किलो गांजा बरामद किया है। अदरक की बोरियों और कूलरों के नीचे छिपाकर इसकी तस्करी की जा रही थी।
- Written By: आकाश मसने
DRI Nagpur Drug Seized: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। 2 अलग-अलग लेकिन जुड़े हुए ऑपरेशनों में डीआरआई ने 1,251 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में मुख्य सरगना समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अदरक की बोरियों में छिपा था ‘नशा’
डीआरआई के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे-53 पर ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से मध्य प्रदेश-राजस्थान की ओर जा रहे एक ‘बोलेरो पिकअप’ वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 729 किलो गांजा मिला जिसे कच्चे अदरक की 53 बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। इस खेप की कीमत 3.64 करोड़ रुपये है। इस दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से एक लंबे समय से फरार चल रहा इस गिरोह का मास्टरमाइंड है।
कूलर और पंखों के नीचे तस्करी
इससे पहले एक अन्य कार्रवाई में डीआरआई ने नेशनल हाईवे-47 पर भागीमहरी टोल प्लाजा के पास ओडिशा सीमा से आ रहे एक ट्रक को रोका था। ट्रक में ऊपर कूलर, टेबल फैन और कंबल लदे थे लेकिन उनके नीचे 522 किलो गांजा (100 पैकेट) छिपाया गया था। इस खेप की कीमत 2.61 करोड़ रुपये है। इस मामले में भी 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम
नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं
अतिक्रमण के खिलाफ नागपुर मनपा सख्त: महल में हमेशा की तरह डटा रहा दस्ता, प्रतापनगर से 8 ठेले किए जब्त
यह भी पढ़ें:- सीवी रमन की वो खोज जिसने दुनिया को चौंकाया, जानें 28 फरवरी का पूरा इतिहास
‘नशा मुक्त भारत’ की ओर कदम
डीआरआई के अनुसार यह सिंडिकेट मुख्य रूप से ओडिशा-मध्य भारत कॉरिडोर पर सक्रिय था। यह कार्रवाई एनडीपीएस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को और मजबूत करती है।
