-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Dr Paltewar Released From Hospital Sent To Police Custody Until October 18
अस्पताल से छूटते ही हवालात पहुंचा पालतेवार, न्यायालय ने 18 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
- Written By: प्रिया जैस
Meditrina Hospital Case: मेडिट्रिना अस्पताल में करोड़ों की हेराफेरी के मामले में आरोपी डॉ. समीर पालतेवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसे अस्पताल से छुट्टी होते ही पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया गया है।

नागपुर न्यूज
Nagpur News: रामदासपेठ के मेडिट्रिना अस्पताल में 16.83 करोड़ की हेराफेरी के मामले में आरोपी डॉ. समीर पालतेवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया। न्यायालय ने पालतेवार को 18 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
इस मामले में उसकी पत्नी डॉ. सोनाली पालतेवार, अर्पण किशोर पांडे, किशोर विनायकराव पांडे, अभिषेक किशोर पांडे, एबस्ट्रॅक्ट आईटी ग्रुप के भागीदार आकाश मधुकरराव केदार, रीता मुकेश बड़वाइक, वैशाली रामदास बड़वाइक, तृप्ती प्रकाश घोडे, एमएस सेवा हेल्थकेयर के संचालक सर्वेश ढोमणे, प्रियंका सर्वेश ढोमणे, 16 अलाइड हेल्थ केयर सर्विसेस की संचालक कल्याणी बड़वाइक और नईम दिवानी भी आरोपी हैं।
मेयो अस्पताल में किया था भर्ती
न्यायालय से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भेदोड़कर ने 5 अक्टूबर की शाम पालतेवार को मेडिट्रिना अस्पताल से गिरफ्तार किया था। पकड़े जाते ही उसने ब्लडप्रेशर बढ़ने और सीने में दर्द होने की शिकायत की तो जांच के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
विविध प्रकार की समस्या होने के कारण पालतेवार का 3 दिन मेयो अस्पताल में उपचार चला। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे अन्य जांच के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी। तब से उसका मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को डॉक्टरों ने पालतेवार को छुट्टी दे दी।
यह भी पढ़ें – देश में कोयला खत्म? WCL की 300 अंडरग्राउंड खदानें बंद, ध्वस्त हुई स्पलाई चेन!
7 दिन की हिरासत की मांग
तत्काल पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में लेकर और न्यायालय में पेश किया। पीआई भेदोड़कर ने आर्थिक व्यवहारों की बारीकी से जांच करने, अन्य आरोपियों के साथ हुए लेन-देन का लेखा-जोखा निकालने और सभी की भूमिका की जांच करने के लिए उसे 7 दिन की हिरासत में भेजने की मांग की। न्यायालय ने पुलिस को 4 दिन की कस्टडी मंजूर की है।
Dr paltewar released from hospital sent to police custody until october 18
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













