

नागपुर में दिवाली पहाट का आयोजन
6 नवंबर की सुबह सजेगी महफिल
तेलंगखेडी गार्डन में संगीतमय कार्यक्रम
नामचीन कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू
टिकेटविंग्स पर फ्री पासेज उपलब्ध
Swar Deepawali Telangkhedi Garden Nagpur: हर साल की तरह इस साल भी नागपुर शहर में दिवाली का पर्व बेहद खास और संगीतमय अंदाज में मनाया जा रहा है। नवभारत-नवराष्ट्र की ओर से शहरवासियों के लिए 'दिवाली पहाट - स्वर दीपावली' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दिवाली पर गपशप, किस्सों और सुरीले गीतों से सजी महफिल के साथ नागपुर में उत्साह से भरी एक संगीतमय सुबह का आनंद लिया जा सकेगा।
इस सुरीली महफिल का आयोजन शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को सुबह 5:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित प्रसिद्ध तेलंगखेडी गार्डन में होगा। सुबह-सुबह खूबसूरत प्राकृतिक माहौल और ताजी हवा के बीच गूंजते सुर लोगों के दिन की शुरुआत को बेहद खास और आनंदमय बनाएंगे।
इस संगीतमय सुबह को यादगार बनाने के लिए कई दिग्गज और लोकप्रिय कलाकार एक साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और गायक प्रशांत दामले, संकर्षण कऱ्हाडे, मधुरा दातार और ऋषिकेश रानाडे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कलाकारों के गीतों और गपशप के किस्सों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।
प्रवेश की जानकारी और फ्री पासेज आयोजकों के अनुसार नागपुर शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्री पासेज उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग Ticketwings के ticketwings.in पर जाकर लॉग इन करके या दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।