'2 से 4 दिनों में जमा होंगे से 10,000 करोड़', कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने तय की किसान ऋण माफी की नई तारीख

Maharashtra Loan Waiver: कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने घोषणा की है कि अगले 2 से 4 दिनों में किसानों के खातों में ऋण माफी की ₹5,000 से ₹10,000 करोड़ की राशि जमा होगी।
Dattatray Bharane Agriculture Minister
महाराष्ट्र कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे(सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Dattatray Bharne Loan Waiver Statement: महाराष्ट्र के किसानों के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान ऋण माफी योजना को लेकर एक बेहद राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर आई है।

वाशिम जिले के अपने दौरे के दौरान राज्य के कृषि मंत्री और वाशिम के पालक मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कर्ज माफी की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करने की नई समय-सीमा की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले दो से चार दिनों के भीतर किसानों के बैंक खातों में ₹5,000 करोड़ से ₹10,000 करोड़ तक की धनराशि जमा कर दी जाएगी।

₹2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, ₹40,585 करोड़ का मिलेगा लाभ

योजना के क्रियान्वयन पर जानकारी देते हुए कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घोषित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज माफ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास धनराशि पूरी तरह उपलब्ध है। वर्तमान में 'एग्रीस्टैक' पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी किसानों की सूचियों का तेजी से डिजिटल सत्यापन और अपडेशन कार्य चल रहा है। जैसे-जैसे सूचियां अंतिम रूप ले रही हैं, वैसे-वैसे डीबीटी (DBT) के जरिए राशि सीधे खातों में भेजी जा रही है। इस योजना से राज्य के किसानों को कुल ₹40,585 करोड़ का सीधा लाभ मिलेगा।

Dattatray Bharane Agriculture Minister
Yavatmal News: नई जनगणना अधिसूचना में ओबीसी का उल्लेख नहीं, संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

शहरी क्षेत्रों के किसानों के लिए भी किए जाएंगे विशेष प्रावधान

वाशिम में पत्रकारों द्वारा ध्यान आकर्षित कराए जाने पर कि शहरी या अर्ध-शहरी निकायों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसानों को सिंचाई कुओं और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, मंत्री भारणे ने इस कमी को स्वीकार किया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वे तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर नियमों में संशोधन कराएंगे ताकि शहरी सीमा में खेती करने वाले किसानों को भी सिंचाई कुओं और अन्य सरकारी अनुदान योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com