काटोल एक्सप्लोसिव फैक्ट्री धमाका (सौ. सोशल मीडिया ) 
नागपुर

नागपुर ब्लास्ट में 18 की मौत, सामने आयी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, नितिन गडकरी ने भी जताया शोक

Katol Explosive Factory Explosion: SBL एनर्जी प्राइवेट कंपनी के डेटोनेटर प्लांट में भीषण धमाके से 18 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त किया है।

अपूर्वा नायक

Nagpur SBL Company Blast News Update: 1 मार्च को सुबह 7.10 से 8.20 बजे के बीच कटोल तालुका के कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के तहत राउलगांव गांव के पास SBL एनर्जी प्राइवेट कंपनी के डेटोनेटर नोजल क्लिपिंग प्लांट 20B और 16B में एक बड़ा धमाका हुआ।

धमाके में कुल 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 17 की मौके पर और 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 घायलों को मेडिकल और ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धमाके में करीब 25 से 30 महिला और पुरुष मज़दूर बुरी तरह झुलस गए हैं और घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चली है। धमाके की आवाज़ इलाके में दूर तक सुनी गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने इस हादसे को दर्दनाक और दुखद बताया है। साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर लगातार अपडेट की भी बात कही है। सीएम ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

नितिन गडकरी ने भी व्यक्त की संवेदना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी काटोल के राऊलगांव स्थित एसबीएल कंपनी में हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से इस घटना को बेहद दुखद बताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

आर्थिक मदद का किया ऐलान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार नागपुर जिले के राउलगांव में एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगी।

घटना की जानकारी मिलते ही लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस और इमरजेंसी सर्विस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव का काम चल रहा है। घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले में ऑफिशियल और डिटेल्ड जानकारी नागपुर पुलिस और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस, नागपुर जारी करेंगे। इस बीच, धमाके की सही वजह अभी साफ नहीं है और जांच चल रही है। एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित