-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Depression Is Increasing Among Doctors Due To Lack Of Counseling
काउंसलिंग ना होने से डॉक्टरों में बढ़ रहा डिप्रेशन
- Written By: नवभारत डेस्क

- विरोध में मेडिकल/मेयो के डॉक्टरों ने किया आंदोलन
- नीट पीजी परीक्षा पास करने के बाद भी अटके हैं छात्र
नागपुर. मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट पीजी के बाद उसकी काउंसलिंग आयोजित ना होने का खामियाजा सीनियर डॉक्टरों को भुगतना पड़ रहा है. परीक्षा हुए करीब 3 महीने से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन वर्तमान में उसकी काउंसलिंग कब होगी? इसकी ठोस जानकारी किसी के पास नहीं है. काउंसलिंग ना होने से अस्पतालों में सीनियर डॉक्टर ही लगातार ड्यूटी दे रहे हैं.
इससे उनके सामने डिप्रेशन की समस्या उत्पन्न होने लगी है. काउंसलिंग की मांग के लिए रविवार को मेडिकल और मेयो के डॉक्टरों ने आंदोलन कर सरकार से जल्द से जल्द काउंसलिंग शुरू कराने की मांग की है. जिससे डॉक्टरों की कमी पूरी की जा सके.बता दें कि एमडी/एमएस में प्रवेश के लिए भारत सरकार नीट पीजी की परीक्षा आयोजित करती है. इस साल इस परीक्षा अगस्त में हुई थी. इसी दौरान मराठा आरक्षण के कारण इसकी काउंसलिंग 6 जनवरी 2022 तक टाल दी है. जिससे डॉक्टर्स बेहद परेशान हैं. क्यों कि अस्पतालों मेें मरीजों की संख्या बढ़ने से उन पर काम का दबाव बढ़ रहा है.
यह है परेशानी कारण
एमडी/एमएस कोर्स में तीन साल के लिए छात्र निरंतर तीन साल तक एक ही अस्पताल में स्थाई डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा देते हैं. इसके बाद तीसरे वर्ष में उन्हें योग्यता के आधार पर डिग्री दे दी जाती है. उनकी जगह नीट पीजी प्रवेश प्रक्रिया में उत्तीण हुए उनके जूनियर छात्रों को ड्यूटी पर लगाया जाता है. यह सिस्टम निरंतर काम करता है. लेकिन इस साल समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित ना होने से सिस्टम बिगड़ गया है. इसी को सुधारने के लिए डॉक्टर लगातार मांग कर रहे हैं.
40 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी
शहर में मेयो और मेडिकल दो बड़े अस्पताल हैं. यहां पूरे विदर्भ के साथ पास के पड़ौसी राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में इलाज कराने के लिए आते हैं. वर्तमान में 100 में से सिर्फ 60 प्रतिशत डॉक्टर ही काम कर रहे हैं. डॉक्टरों की कमी के कारण वर्क लोड निरंतर बना हुआ है. इससे वर्तमान में नियुक्त डॉक्टरों की स्टडी पर भी असर पड़ रहा है. वे अस्पताल प्रबंधन को भी परेशानी बता चुके हैं. सुनवाई ना होने पर उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाया.
कारोना में दी ड्यूटी
मार्ड नागपूर के अध्यक्ष डॉ. सजल बंसल के अनुसार मेये और मेडिकल के सभी डॉक्टरों ने काेविड काल में बिना आराम किए अपनी सेवाएं निरंतर दीं. इस समय नागपुर सहित पूरे देश में 40 हजार डॉक्टरों की कमी है. इस कमी को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द नीट पीजी प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग प्रक्रिया का जल्द शुरू होना जरूरी है. इससे जो सिस्टम बिगड़ा हुआ है वो दुरस्त होगा. साथ ही डॉक्टरों पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा.
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Depression is increasing among doctors due to lack of counseling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM










