दीक्षाभूमि में इस बार VIP सुविधाएं, धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के लिए 8.92 करोड़ मंजूर, तैयारी तेज

Dhammachakra Pravartan Din Nagpur: नागपुर दीक्षाभूमि में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर आने वाले लाखों अनुयायियों के लिए पहली बार 8.92 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।
Dhammachakra Pravartan Din Nagpur
नागपुर दीक्षाभूमि की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Deekshabhoomi Nagpur News: नागपुर जिले में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर दीक्षाभूमि परिसर में तैयार की जा रही आवश्यक सुविधाओं का जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने जायजा लिया।

दीक्षाभूमि परिसर में अनुयायियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद द्वारा भेजे गए 8।92 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। 

इसके तहत इस वर्ष पहली बार आधुनिक और सुविधायुक्त व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ सभी कार्य समय पर पूरा कर देशभर से आने वाले अनुयायियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दीक्षाभूमि स्मारक समिति के सदस्य

बैठक में पुलिस उपायुक्त एस. ऋषिकेश रेड्डी, अपर जिलाधिकारी प्रवीण महिरे, समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महावितरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा दीक्षाभूमि स्मारक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

 बैठक में अनुयायियों के लिए तैयार की जा रहीं विभिन्न सुविधाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस वर्ष दशहरा 20 अक्टूबर को है और 18 से 21 अक्टूबर के बीच दीक्षाभूमि परिसर में सर्वाधिक भीड़ रहने की संभावना है।

दीक्षाभूमि परिसर लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

दीक्षाभूमि परिसर की 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी।

देशभर से आने वाले लाखों बौद्ध अनुयायियों की सुविधा के लिए 18 से 22 अक्टूबर तक सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है।

Dhammachakra Pravartan Din Nagpur
क्या 50 साल में बनेगा दीक्षाभूमि, सुस्त रवैये पर भड़का हाई कोर्ट, NMRDA को दी सख्त चेतावनी

नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का नियंत्रण कक्ष

आपातकालीन सहायता और नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। संपूर्ण परिसर में स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, पीने के पानी, शौचालय और परिवहन सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने की योजना बनाई गई है। स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा अनुयायियों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए नागपुर मनपा द्वारा जगह-जगह अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र लगाए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com