पहलगाम में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान, होटलों पर अनंतनाग पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Pahalgam Narcotics Raid: नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने पहलगाम उप-मंडल के विभिन्न होटलों में व्यापक नार्को छापेमारी की कार्रवाई की।
Major anti-drug trafficking drive in Pahalgam; Anantnag Police conduct a series of rapid raids on hotels.
अनंतनाग पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी (सोर्स आईएएनएस)
Published on
Updated on

Pahalgam Narcotics Raid: नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने पहलगाम उप-मंडल के विभिन्न होटलों में व्यापक नार्को छापेमारी की कार्रवाई की।

यह छापेमारी मवूरा, राफ्टिंग पॉइंट और यन्नर क्षेत्रों में स्थित होटलों में की गई। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर कई होटल परिसरों की तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटक आवासों का उपयोग नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के लिए न हो।

नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगाम लगाना

इस अभियान में एसडीपीओ पहलगाम की निगरानी में छह पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों ने अलग-अलग होटलों में जाकर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगाम लगाना और क्षेत्र में नशा-मुक्त माहौल सुनिश्चित करना है। अनंतनाग पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में मादक पदार्थों के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

तीन मंजिला रिहायशी इमारत को किया ध्वस्त

इससे पहले 4 जून को श्रीनगर में पुलिस ने एक नशा तस्कर से जुड़ी लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार, रैनावारी इलाके में एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत को ध्वस्त किया गया, जो एक ड्रग पेडलर की थी।

श्रीनगर पुलिस ने क्या कहा

यह कार्रवाई श्रीनगर पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान नशीले पदार्थों से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने और उनकी आर्थिक जड़ों को कमजोर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। ध्वस्त की गई इमारत की पहचान शेख तसद्दुक निवासी मुमखान मोहल्ला, रैनावारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी पुलवामा पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अलग एनडीपीएस मामले में शामिल है।

एसएसपी  आमोद नगपुरे का सख्त संदेश

अनंतनाग के एसएसपी आमोद नगपुरे ने इस कार्यवाही पर कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस हर स्तर पर नारकोटिक्स इकोसिस्टम को पूरी तरह से कतं करने के लिए प्रतिबद्ध है। जमीनी स्तर पर सतर्कता रखने के लिए हितधारकों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में चल रहे 'नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान' ने अपना एक महीना पूरा कर लिया है। इसके चलते अनंतनाग पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है।

  • गिरफ्तारी: 118 मादक पदार्थ तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया.
  • FIR: NDPS एक्ट के तहत 120 मामले दर्ज किए गए.
  • संपत्ति जब्त: लगभग 10 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क की गईं.
  • संपत्ति ध्वस्त: नशा तस्करों की 3.5 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जमींदोज किया गया.
  • CASO ऑपरेशन: K9 डॉग स्क्वॉड के साथ विशेष नार्को CASO अभियान चलाए गए.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com