नागपुर में ऑनलाइन लॉटरी की आड़ में सट्टा, शांतिनगर में क्राइम ब्रांच की रेड, 3 आरोपी हिरासत में
Nagpur Betting Racket: शांतिनगर क्षेत्र में ऑनलाइन लॉटरी की आड़ में चल रहे सट्टेबाजी रैकेट पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 3 आरोपियों को हिरासत में लिया और 4.95 लाख रुपये का माल जब्त किया।
- Written By: अंकिता पटेल
सट्टेबाजी, ऑनलाइन लॉटरी, क्राइम ब्रांच, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Online Lottery News: नागपुर जिले के शांतिनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लॉटरी की आड़ में चल रही सट्टेबाजी के 2 अड्डों पर क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया और 4.95 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस को खबर मिली थी कि लालगंज परिसर में ऑनलाइन लॉटरी सेंटर की आड़ में सट्टेबाजी की जा रही है।
जानकारी के आधार पर पुलिस ने झाड़े चौक पर स्थित यादवनगर निवासी बाबाभाई के अड्डे पर छापा मारा। वहां परिसर में रहने वाला दीपक आनंदराव पराते (32) लोगों से पैसा लेकर सट्टे की लगवाड़ी करता दिखाई दिया। पुलिस ने अड्डे से 2 कम्प्यूटर, 4 गेमिंग मशीन, 2 स्लिप मशीन और अन्य सामान सहित 2 लाख रुपये का माल बरामद किया।
आरोपियों पर लगा गैम्बलिंग एक्ट
इसके साथ ही लालगंज के चकना चौक पर स्थित दूसरे लॉटरी सेंटर पर छापेमारी की गई। यहां नवीननगर पारडी निवासी सचिन दिलीप रहांगडाले (21) और अनिकेत मोरेश्वर वाकलकर (21) सट्टे के नंबर की लगवाड़ी करते मिले। पूछताछ में यह अड्डा सागर लीलाधर धनजोड़े का होने की जानकारी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
यह भी पढ़ें:-नागपुर: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर वसूले लाखों, फर्जी सर्वेक्षण अधिकारी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
सट्टा अड्डों पर कार्रवाई, पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
यहां भी पुलिस ने 4 कम्प्यूटर, सीपीयू, 7 गेमिंग मशीन आदि सामान सहित 2.94 लाख रुपये का माल जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आश्चर्य की बात ये है कि थाना क्षेत्र में चल रहे दोनों सट्टेबाजी के अड्डे की जानकारी शांतिनगर पुलिस को क्यों नहीं थी? या जानकारी होते हुए भी अवैध धंधे चल रहे थे।
