Nagpur Congress: SIR की त्रुटियों के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस

Congress SIR Campaign: नागपुर में कांग्रेस नेता डॉ. अम्मी याज्ञनिक ने SIR की त्रुटियों के खिलाफ देशव्यापी अभियान की घोषणा की। पार्टी मतदाता सूची से कटे नामों की जांच कर दस्तावेज जुटाएगी।
congress sir voter list campaign nagpur democracy
नागपुर कांग्रेस(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कांग्रेस SIR की कथित त्रुटियों को उजागर करने के लिए एक महीने तक शहरों और गांवों में अभियान चलाएगी।

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की निरीक्षक और पूर्व सांसद डॉ. अम्मी याज्ञनिक ने नागपुर के देवड़िया कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की जानकारी दी।

  • कांग्रेस इस अवधि में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Nagpur Congress Meeting: अब कांग्रेस एसआईआर की त्रुटियों को उजागर करने के लिए पूरे एक महीना देशभर में शहरों व गांव-गांव तक अभियान छेड़ रही है। कांग्रेस हर उस मतदाता के से सीधी भेंट करेगी जिनका नाम मतदाता सूची से कट गया है। इस आधार पर कागजात तैयार किये जाएंगे।

उक्त जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की निरीक्षक व पूर्व सांसद डॉ. अम्मी याज्ञनिक ने प्रेस-परिषद में दी। देवड़िया कांग्रेस भवन में स्थानीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडधे, जिलाध्यक्ष अश्विन बैस, अशोक धवड़ व अतुल लोंढे उपस्थित थे।

मोदी, शाह का मांगेंगे इस्तीफा

मोदी, शाह का मांगेंगे इस्तीफा उन्होंने कहा कि 2023 में मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का कानून बदल दिया गया जिसके अनुसार समिति से मुख्य न्यायाधीश को अलग कर दिया गया। प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता की सिफारिश पर एक मंत्री को समिति में समाविष्ट किया। उन्होंने कहा कि हमनेचुनाव आयुक्त से डिजिटल मतदाता सूची मांगी लेकिन नहीं दी जा रही। समिति में प्रधानमंत्री मोदी प्रमुख व्यक्ति हैं लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने मांग की कि पीएम और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

congress sir voter list campaign nagpur democracy
साइबर ठगी के शिकार हुए वकील और पुलिसकर्मी, जालसाजों ने उड़ाए 4.70 लाख, नासिक में 2 मामले दर्ज

2 से 8 नवंबर तक लोकतंत्र बचाओ अभियान

कांग्रेस 2 से 8 नवंबर के दौरान लोकतंत्र बचाओ अभियान भी चलाएगी। याज्ञनिक ने कहा कि चुनाव आयोग के 2 अन्य सदस्यों के साथ हुई चर्चा की विवरण भी मुख्य आयुक्त देने को तैयार नहीं है। यह मनमानी कार्यप्रणाली का सबूत है जिसके खिलाफ हमारी लड़ाई है।

कार्यकारिणी की बैठक में दिए विविध निर्देश

कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने वोट बचाओ देश बचाओ' के संदर्भ में ब्लाक, बूथ, प्रभाग, वार्ड-निहाय पद यात्रा, साइकिल रैली, स्कूटर रैली का आयोजन करने का निर्देश दिया। साथ ही 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने जा रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की। बैठक में बंटी शेलके, सुरेश जग्याशी, विजय सरटकर, नयना झाडे, अजय हटेवार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

congress sir voter list campaign nagpur democracy
Maharashtra Top 10 News: पुणे मनपा में विवाद से लेकर NAINA प्रोजेक्ट की शुरूआत तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

1 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में आंदोलन

याज्ञनिक ने बताया कि किसका वोट कैसे चोरी हुआ यह जनता को बताने के लिए प्रत्येक गांव में चौपाल और शहरों में प्रत्येक चौक पर चर्चा की जाएगी। मतदाता सूची चौराहों पर लगाई जाएगी और किसका नाम गायब है यह जांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आंदोलन किया जाएगा।

शहर कार्यकारिणी के विस्तार की मांग

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने गुडघे से शहर कार्यकारिणी में विस्तार की मांग करते हुए कहा कि इससे संगठन को बल मिलेगा। गुडधे ने बूथ, ब्लाक, प्रभाग व शहर कार्यकारिणी में कार्यकर्ताओं कि नियुक्ति करने व नाम की सूची देने को कहा, ताकि मंजूरी के लिए प्रदेश कमेटी को भेजा जा सके। बंडोपंत टेंभुर्णे, पुरुषोतम हजारे, वासुदेव ढोके, उषा खरबीकर, रवि पराते, जलील अंसारी, अभय रणदिवे, वीणा दरवाडे, नागेश निमजे, आनंद वैरागडे, अशोक वलेकर, अफजल शाह, मोहन मरोडे, अविनाश लोखंडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com