-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Condition Of Katol Road To Police Talab Road Is Pathetic Covered With Cement Patches
चौक चकाचक-धंस गई सड़क, काटोल रोड से पुलिस तालाब मार्ग की दुर्दशा, सीमेंट के पैच से लीपापोती
- Written By: आंचल लोखंडे
Katol Road: एक ओर काटोल रोड चौक चकाचक कर दिया गया वहीं दूसरी ओर चौक से पुलिस लाइन तालाब की ओर आने-जाने वाले मार्ग के हाल दयनीय हो गए हैंन चौक से तालाब की ओर जाने वाली सड़क काफी हद तक धंस गई है।

काटोल रोड टू पुलिस तालाब मार्ग के हाल दयनीय (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: सिटी के विकास के लिए विविध योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। डेवलपमेंट पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लचर कार्यप्रणाली से किए जा रहे कार्यों के कारण करोड़ों की बरबादी हो रही है। कई इलाकों में खराब सड़कों की समस्या अब भी बरकरार है। इसका जीता-जागता उदाहरण काटोल रोड चौक के पास देखा जा सकता है। एक ओर काटोल रोड चौक चकाचक कर दिया गया वहीं दूसरी ओर चौक से पुलिस लाइन तालाब की ओर आने-जाने वाले मार्ग के हाल दयनीय हो गए हैंन चौक से तालाब की ओर जाने वाली सड़क काफी हद तक धंस गई है।
डामर की सड़क पर सीमेंट के पैच से लीपापोती कर छोड़ दिया गया। उक्त मार्ग पर सड़क के नवीनीकरण की आवश्यकता है। धंसी सड़कों पर सीमेट के पैच के कारण सैकड़ों वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी हुई है। सड़कें जर्जर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को गैर जिम्मेदाराना रवैया खत्म होते नहीं दिख रहा है. प्रशासन की अनदेखी के चलते जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क के नवीनीकरण की मांग की है।
दोपहिया चालकों के लिए बढ़ा खतरा
मानसून के दौरान खराब सड़कें वाहन चालकों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो जाती है। पश्चिम नागपुर के काटोल रोड से पुलिस लाइन तालाब की ओर जाने वाली सड़क भी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। बारिश में धंसी हुईं सड़क पर सीमेंट का पैचवर्क होने से पानी जम जाता है। पानी से भरी असमतल सड़क पर वाहन चालक विशेषकर दोपहिया चालकों के वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। यदि चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं जमा सका तो भीषण सड़क हादसे का शिकार हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
ये भी पढ़े: पेड़ों को मिली सांस लेकिन जनता हुई बेहाल, मनपा की आधी-अधूरी कारवाई ने बढ़ाई परेशानी
सैकड़ों स्कूली वाहनों की आवाजाही
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उक्त मार्ग से रोजाना 3,000 से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें दोपहिया, ऑटो, बसों समेत बड़ी संख्या में स्कूली वाहनों का भी समावेश होता है। खराब सड़कों के कारण स्कूली वाहन भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में छात्रों की जान पर संकट से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की पुख्ता मरम्मत की ओर प्रशासन गंभीरता नहीं बरत रहा।
…और कितने हादसों का इंतजार
ज्ञात हो कि विगत दिनों इसी मार्ग पर सड़क हादसा हुआ था। सेमिनरी हिल्स की ओर से आने वाला ट्रक पुलिस लाइन तालाब की ओर जा रहा था।धंसी हुई सड़क के कारण ट्रक चालक का नियंत्रण छूट गया और ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में 6 लोग जख्मी हुए थे। गनीमत थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने हादसे के बावजूद सड़क के नवीनीकरण पर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने सवाल किया कि आखिर प्रशासन और कितने हादसों का इंतजार कर रहा है? लागों ने मांग की है कि सड़क का तुरंत नवीनीकरण कर असुविधाओं से छुटकारा दिलाया जाए।
Condition of katol road to police talab road is pathetic covered with cement patches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMGen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














