-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Children Become Insolent Do Not Even Listen To Their Parents Less Online Studies More Interest In Gaming
ढीठ हो गये बच्चे, पेरेंट्स की भी नहीं सुनते; ऑनलाइन पढ़ाई कम, गेमिंग में ज्यादा रुचि
- Written By: नवभारत डेस्क

Representational Pic
नागपुर. कोरोना की वजह से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से बोर हो गए हैं. पिछले वर्ष परीक्षा भी नहीं हुई थी. इस बार भी परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है. यही वजह है कि अब बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है. पहली से लेकर 8वीं तक बच्चों की स्थिति यह हो गई है कि ऑनलाइन क्लास खत्म होने के बाद भी हाथ से मोबाइल नहीं छूटता. पढ़ाई के बाद ऑनलाइन गेम में व्यस्त हो जाते हैं. न खाने की फिक्र होती है और न ही सोने की. अब तो पेरेंट्स भी कहने लगे हैं कि ‘बच्चे ढीठ हो गए हैं, हमारी भी नहीं सुनते.’
राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा नया आदेश जारी कर 15 फरवरी तक राज्य के सभी स्कूल और महाविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है. ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो, इसलिए ऑनलाइन शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है लेकिन दूसरी ओर अनेक बच्चे ऑनलाइन शिक्षा लेने की बजाय ऑनलाइन गेम खेलकर अपना समय बिता रहे हैं. जिले के शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण अंचल में भी इन दिनों छात्र ऑनलाइन गेम में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं जिससे इस जिले में ऑनलाइन शिक्षा पर कड़ाई से अमल नहीं हो रहा है. शिक्षा विभाग से इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की अपेक्षा जताई जा रही है.
2 वर्ष के बाद फिर वही मंजर
2 वर्ष पहले देश समेत राज्य में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण राज्य में स्कूल और महाविद्यालय बंद रखने की नौबत आ गई थी. करीब 2 वर्षों तक छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा लेकर अपनी शिक्षा पूर्ण करनी पड़ी थी. ऐसे में कुछ ही माह पहले राज्य सरकार के आदेश के बाद राज्य के स्कूल और महाविद्यालय पूर्ववत शुरू किए गए थे. लेकिन अल्प अवधि में ही कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दोबारा स्कूल, महाविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है जिससे दोबारा वही मंजर निर्माण हो गया है.
सम्बंधित ख़बरें
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
अब शिक्षकों को ही करनी पड़ेगी पहल
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्कूल, महाविद्यालय बंद रखे गये थे. ऐसे में जिन गांवों में इंटरनेट सुविधा नहीं है, ऐसे गांवों के छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो इसलिए विभिन्न स्कूलों के शिक्षक स्वयं छात्रों के घरों में पहुंचकर उन्हें शिक्षा दे रहे थे. इस बार भी इसी तरह के उपाय शिक्षकों को करना जरूरी है.
Children become insolent do not even listen to their parents less online studies more interest in gaming
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














