Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छठ: क्राउड मैनेजमेंट के लिए नागपुर स्टेशन रेडी, बिहार-उत्तर भारत जाने वालों के लिए ‘रेस्ट रूम’ तैयार

Nagpur Railway Station: दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के आगमन के साथ ही बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की दिशा में जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। नागपुर स्टेशन ने इसके लिए तैयारी कर ली है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 16, 2025 | 10:20 AM

नागपुर रेलवे प्रशासन ने बनाया अस्थायी विश्राम गृह (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: दिवाली और छठ पर्व के आगमन के साथ ही बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की दिशा में जाने वाले यात्रियों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस वर्ष भी लाखों की संख्या में प्रवासी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए नागपुर रेलवे स्टेशन प्रशासन ने विशेष तैयारी की है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो। पिछले वर्ष छठ पर्व से ठीक पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भीड़भाड़ और भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए इस बार क्राउड मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

पानी से लेकर बिछौना तक उपलब्ध

इसी के तहत नागपुर स्टेशन के पश्चिमी द्वार के पास, अंडरग्राउंड पार्किंग के ऊपर एक विशाल अस्थायी टेंट लगाया गया है जहां यात्रियों के ठहरने और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अस्थायी विश्राम स्थल पर हरे कॉरपेट बिछाए गए हैं, ताकि यात्री आराम से बैठ या लेट सकें। साथ ही पीने के पानी के लिए कैन्स रखी गई हैं जिन्हें नियमित रूप से भरा जा रहा है। स्टेशन प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था मिले। ऐसी ही व्यवस्था पूर्वी भाग में भी है।

सुरक्षा कर्मियों की 12 घंटे ड्यूटी

  • इसके साथ ही प्लेटफॉर्मों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल और लोहमार्ग पुलिस की तैनाती की गई है।
  • आरपीएफ में पूरा स्टाफ बुला लिया गया है, साथ ही 8 घंटे की बजाय ड्यूटी टाइम 12 घंटे कर दी गई है।
  • प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
  • ट्रेनों की घोषणा और जानकारी के लिए अतिरिक्त लाउडस्पीकर लगाए जाने हैं।
  • इससे यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके।

दिवाली के 2 दिन पहले बढ़ेगी भीड़

उल्लेखनीय है कि इस बार दिवाली सोमवार, 20 और मंगलवार, 21 अक्टूबर को मनाई जाने वाली है। ऐसे में शुक्रवार से रविवार तक लाखों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही होगी। इसके तुरंत बाद छठ पर्व की भीड़ ट्रेनों में देखने को मिलेगी। नागपुर स्टेशन पूरे विदर्भ का गेटवे है। विदर्भ में रहने वाले 50 लाख से अधिक उत्तर भारतीयों में अधिकांश लोग छठ पर्व मनाने ट्रेन से अपने घर जाते हैं।

ऐसे में दिवाली से 2 दिन पहले से यात्रियों की भीड़ में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। रेलवे ने इस दौरान कुछ अतिरिक्त ट्रेनों की भी व्यवस्था की है जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें – देश में कोयला खत्म? WCL की 300 अंडरग्राउंड खदानें बंद, ध्वस्त हुई स्पलाई चेन!

‘वार रूम’ तैयार : सीनियर डीसीएम

मध्य रेल नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अमन मित्तल ने कहा कि हमने दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन के दौरान स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती व्यवस्था की है। स्टेशन पर भीड़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए मंडल नियंत्रण कक्ष (डिवीजनल कंट्रोल) में एक ‘वार रूम’ स्थापित किया गया है। यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त टीसी (टिकट चेकर) और आरपीएफ के सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 2 अस्थायी होल्डिंग एरिया भी तैयार किए गए हैं।

Chhath nagpur station crowd management rest room for bihar north india passangers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 10:20 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur railway

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में क्यों आत्महत्या करने को मजबूर हैं किसान? ये वीडियो देख मिल जाएंगे सभी सवालों के जवाब

2

फर्जी बम धमकी से मुंबई-नागपुर की अदालतों में मचा हड़कंप, एक घंटे तक कामकाज रहा ठप

3

यवतमाल में हैरान करने वाला कांड: तहसील कार्यालय से जब्त ट्रैक्टर ही हो गया चोरी!

4

यवतमाल के महागांव की कृषि मंडी में बड़ा सियासी भूचाल, सभापति के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.