-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cheating In The Name Of Getting Job Also Given Fake Appointment Letters
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए
- Written By: नवभारत डेस्क

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लोगों ने एक व्यक्ति को 2.50 लाख रुपये लेकर ठग लिया. जरीपटका पुलिस ने नागसेननगर निवासी अमोल लक्ष्मीकांत साखरे (33) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों में सुगतनगर निवासी प्रशांत नन्हा मारशेट्टीवार (34) और नागसेननगर निवासी ज्योत्सना किशोर देशभ्रतार (45) का समावेश है.
अमोल बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में था. वर्ष 2018 में लक्ष्मीकांत लोखंडे नामक मित्र के जरिए अमोल की पहचान प्रशांत से हुई. प्रशांत ने बताया कि उसके रेलवे के अधिकारियों से करीबी संबंध हैं. हाल ही में उसे रेलवे में नौकरी लगी है और ज्वाइनिंग लेटर भी आ गया है. यदि वह चाहे तो 8 लाख रुपये खर्च कर उसे भी नौकरी मिल सकती है.
अमोल ने सरकारी नौकरी मिलने के लालच में प्रशांत के खाते में 2 लाख रुपये एडवांस जमा करवा दिए. इसके बाद ज्योत्सना देशभ्रतार के घर पर बैठक हुई. वहां दोनों ने 50,000 रुपये और लिए. जून 2018 में प्रशांत ने अमोल को ज्योत्सना के घर पर मिलने बुलाया. उसे पूर्व रेलवे आरआरबी कोलकाता का अपॉइंटमेंट लेटर दिया गया. सितंबर 2018 में प्रशांत ने उसे मिलने भीम चौक पर बुलाया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
नागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप! सरकारी नर्सों ने किया 2 घंटे काम बंद आंदोलन; अस्पतालों में मरीज हुए परेशान
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
वहां उसे ज्वाइनिंग लेटर दिया गया. प्रशांत ने कहा कि बाकी 5.50 लाख रुपये देने के बाद ही उसे टीसी की किट मिलेगी. पूरे पैसे देने के बाद ही मेडिकल चेकअप और ट्रेनिंग शुरू होगी. अमोल ने जांच-पड़ताल की तो दोनों लेटर फर्जी होने का पता चला. उसने प्रशांत और ज्योत्सना से अपनी रकम वापस मांगी. दोनों टालमटोल करने लगे. आखिर परेशान होकर अमोल ने मामले की शिकायत जरीपटका पुलिस से की. पुलिस ने दोनों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.
Cheating in the name of getting job also given fake appointment letters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














